फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana achieves great success in anemia free campaign, ranks second in the country, Health News, Haryana News

Chandigarh-Haryana News: एनीमिया मुक्त अभियान में हरियाणा को बड़ी कामयाबी, देश में दूसरे नंबर पर

विज्ञापन
90.5 फीसदी बच्चों और 95 फीसदी महिलाओं को हुआ फायदा
विज्ञापन

पहले स्थान पर आंध्र प्रदेश, लक्षित ग्रुप में आयरन व फोलिक एसिड पहुंचाने में कामयाब रहा हरियाणा


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। एनीमिया की रोकथाम में हरियाणा ने कामयाबी हासिल की है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा ने 2025-26 की पहली तिमाही में एनीमिया मुक्त अभियान में 85.2 अंक प्राप्त कर देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। पहले नंबर पर आंध्र प्रदेश है जिसने 88 अंक हासिल किए हैं। हरियाणा के बेहतर प्रदर्शन का श्रेय लक्षित समूहों में आयरन और फोलिक एसिड के मजबूत कवरेज को जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा ने छह महीने से पांच साल तक के बच्चों में 90.5 फीसदी, 10-19 वर्ष और गर्भवती महिलाओं के कवरेज में 95 फीसदी लक्ष्य को हासिल किया, जिससे फायदा हुआ। वहीं, स्तनपान कराने वाली माताओं में यह 65.9 फीसदी तक सीमित रहा।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक डाॅ. वीरेंद्र यादव ने बताया, राज्य को एनिमिया मुक्त बनाने के लिए पिछले कुछ महीनों से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य टीमों ने आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों और दूसरी महत्वपूर्ण सलाह को लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार ने स्कूलों और समुदाय स्तर पर एनीमिया की जांच और उपचार की व्यवस्था की। इसके साथ ही मलेरिया और फ्लोरोसिस जैसे गैर-पोषण संबंधी कारणों पर भी ध्यान दिया गया ताकि एनीमिया के पीछे छिपे कारकों को खत्म किया जा सके। इसके अतिरिक्त, अटल (संपूर्ण एनीमिया सीमा सुनिश्चित करना) अभियान लागू किया गया। इस अभियान के अंतर्गत लाभार्थियों की ट्रैकिंग और डेटा विश्लेषण के लिए आईटी प्लेटफॉर्म का उपयोग किया गया जिससे समय पर निगरानी और सुधार संभव हो पाया। कुछ समय पहले तक हरियाणा की 61 फीसदी से ज्यादा महिलाएं एनिमिया से ग्रसित थी। यानी राज्य की आधी महिलाओं में खून की कमी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed