फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana AAP organization expansion Dr sushil Gupta

हरियाणा आप का संगठन विस्तार: राजेंद्र सोरखी बने हिसार के जिला अध्यक्ष, चार अन्य जिलों में पदाधिकारी नियुक्त

Sat, 22 Feb 2025 05:58 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 22 Feb 2025 05:58 PM IST
सार

हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने संगठन विस्तार किया है।

विज्ञापन
Haryana AAP organization expansion Dr sushil Gupta
आप का संगठन विस्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने संगठन विस्तार किया है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने 5 पदाधिकारियों की घोषणा की। राजेंद्र सोरखी को हिसार, रविन्द्र फौजदार को फरीदाबाद, जगमग मटौर को कैथल और जसबीर जस्सा को पानीपत का जिला अध्यक्ष बनाया। सोनू हनुमान को रोहतक का कार्यवाहक जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन


दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार के बाद निकाय चुनाव में पार्टी की राह आसान नहीं होने वाली। आम आदमी पार्टी हरियाणा के निकाय चुनाव में भी अपनी किस्मत आजमा रही है। हालांकि निकाय चुनाव की पहली परीक्षा में ही पार्टी को उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं मिले हैं। राज्य में 41 निकायों में चुनाव हो रहे हैं। इनमें नगर निगम के दस मेयर पद के लिए चुनाव हो रहे हैं, मगर पार्टी ने सोनीपत, रोहतक और फरीदाबाद में ही उम्मीदवार उतारे हैं। बाकी निगमों में पार्टी को उपयुक्त उम्मीदवार नहीं मिले। वहीं, पांच नगर परिषद में सिर्फ सिरसा और 26 नगर पालिका में से पांच जगह पार्टी चुनाव लड़ रही है। इसके अलावा फरीदाबाद, पानीपत, यमुनानगर, करनाल, रोहतक निगम में पार्षद के लिए उम्मीदवार उतारे हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed