फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana 102 Khap Panchayats support Kisan andolan in Khanauri and shambhu border

Kisan Andolan: हरियाणा की 102 खाप पंचायतों का किसान आंदोलन को समर्थन, 29 दिसंबर को बैठक के बाद होगा बड़ा एलान

Thu, 19 Dec 2024 08:27 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 19 Dec 2024 08:27 PM IST
सार

पंजाब हरियाणा की सीमा पर खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं अब हरियाणा की खाप पंचायतों ने भी किसान आंदोलन को समर्थन दे दिया है। 

विज्ञापन
Haryana 102 Khap Panchayats support Kisan andolan in Khanauri and shambhu border
किसानों का दिल्ली कूच आज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा व पंजाब की सीमा में शंभू-खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में हरियाणा की खाप पंचायतों ने खुलकर साथ आ गई हैं। खापों ने सभी किसान संगठनों को एक मंच पर लेकर आने के लिए जहां अभियान शुरू कर दिया है, वहीं आगामी 29 दिसंबर को हिसार में महापंचायत करने का भी एलान किया है। इसी महापंचायत में आगामी रणनीति बनाई जाएगी और उसका एलान किया जाएगा।
विज्ञापन


हरियाणा की 102 खापों द्वारा बनाई गई 11 सदस्यों की कमेटी ने वीरवार को चंडीगढ़ प्रेस क्लब में बैठक के बाद यह फैसला लिया। बैठक में उमेद सिंह सरपंच रिठाल, दहिया खाप के प्रधान जयपाल दहिया, सतरोल खाप के प्रतिनिधि सतीश चेयरमैन, कंडेला खाप के प्रतिनिधि ओम प्रकाश कंडेला,महम चौबीसी तपा प्रधान महावीर, माजरा खाप के प्रतिनिधि गुरविंद्र सिंह, फोगाट खाप दादरी के रविंद्र फौगाट, जगदीश तपा प्रधान, दलाल खाप से प्रधान सुरेंद्र दलाल समेत कई प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन


आगामी 29 दिसंबर को हिसार के बास गांव में महापंचायत का ऐलान करते हुए खाप नेताओं ने कहा कि महापंचायत में सभी 102 खापों और किसान संगठनों को बुलाया जा रहा है। इसको सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान भी चलाया जा रहा है। खाप प्रतिनिधियों ने कहा कि किसान नेता डल्लेवाल के साथ कुछ हुआ तो इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी। किसान शांतिपूर्वक तरीके से दिल्ली जाने के लिए तैयार हैं, इसलिए उनको आगे जाने दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

Haryana 102 Khap Panchayats support Kisan andolan in Khanauri and shambhu border
शंबू बॉर्डर पर किसान आंदोलन। - फोटो : अमर उजाला
किसान नेता डल्लेवाल की हालत नाजुक
पंजाब हरियाणा की सीमा पर खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत नाजुक बनी हुई है। अनशन के 24वें दिन वीरवार दोपहर को डल्लेवाल बेहोश हो गए और उन्हें उल्टियां भी हुई। लगभग 10 मिनट तक वह बेसुध रहे। वह बाथरूम में नहाने गए थे, लौटते समय उन्हें चक्कर आ गया और बेहोश होकर गिर गए। उन्हें करीब 10 मिनट बाद होश आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed