फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Gurugram's Tejaswini wins gold in World Cup

Chandigarh-Haryana News: विश्व कप में गुरुग्राम की तेजस्विनी को गोल्ड

विज्ञापन
चंडीगढ़। जर्मनी के सुहल में चल रहे जूनियर विश्व कप में हरियाणा की बेटी ने इतिहास रच दिया। गुरुग्राम के गाडोली खुर्द के सेक्टर-37सी की 20 वर्षीय तेजस्विनी महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन

तेजस्विनी की इस जीत की बदौलत भारत पदक तालिका में चीन को पीछे छोड़ते हुए पहले स्थान पर रहा। तेजस्विनी का यह पहला व्यक्तिगत विश्व कप पदक है। भारत ने प्रतियोगिता में कुल 11 पदक जीते। इनमें 3 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य। चीन के पास 3 स्वर्ण व एक कांस्य है।
विज्ञापन

फाइनल में तेजस्विनी ने कुल 31 अंक हासिल किए। दूसरे स्थान पर रही एलिना नेस्टियारोविच ने रजत और हंगरी की 23 वर्षीय मिरियम जाको ने कांस्य पदक जीता। फाइनल में जब 10 राउंड की रैपिड-फायर शूटिंग शुरू हुई, तो तेजस्विनी ने लगातार दो बार चार अंक बनाकर अच्छी शुरुआत की। पांचवें राउंड में तेजस्विनी ने फिर चार अंक बनाए और गोल्ड जीत लिया। ब्यूरो/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed