फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Govt has taken tough stance on doctors strike in Haryana ESMA imposed in Haryana

Haryana: डॉक्टरों की स्ट्राइक पर सरकार सख्त; राज्य में लगाया एस्मा, चिकित्सक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर अड़े

Tue, 09 Dec 2025 06:34 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 09 Dec 2025 06:34 PM IST
सार

हरियाणा में चिकित्सकों की हड़ताल को लेकर सरकार सख्त हो गई है। सरकार ने राज्य में एस्मा कानून लागू कर दिया है। ऐसे में हड़ताल पर गए चिकित्सकों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है।

विज्ञापन
Govt has taken tough stance on doctors strike in Haryana ESMA imposed in Haryana
हड़ताल पर डॉक्टर्स (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के आह्वान पर राज्य के सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों के डॉक्टर दो दिन की हड़ताल अब अनिश्चितकाल तक बढ़ा दी गई है। वहीं अब सरकार ने भी इस पर सख्त एक्शन लिया है। सरकार की तरफ से डॉक्टरों की हड़ताल को लेकर राज्य में एस्मा लगा दिया गया है। 

विज्ञापन


ऐसे में हड़ताल पर गए चिकित्सकों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। एस्मा कानून के तहत सरकार के पास आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों की हड़ताल पर प्रतिबंध लगाने और नियम तोड़ने पर उन पर कड़ी कार्रवाई करने (जैसे बिना वारंट गिरफ्तारी) का अधिकार होता है। 
विज्ञापन


चिकित्सकों की हड़ताल की वजह से कई जिलों में ओपीडी व इमरजेंसी सेवाओं पर असर पड़ा। कुछ जिलों में हड़ताल का कोई प्रभाव नहीं रहा। इससे पहले डॉक्टरों ने दो दिन की हड़ताल का एलान किया था। एसोसिएशन का दावा है कि राज्य के करीब तीन हजार डॉक्टरों ने सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। जबकि सरकार के अनुसार डॉक्टरों की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है, जिससे मरीजों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed