फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Government has no preparations to prevent floods: Dushyant

सरकार की बाढ़ रोकने की कोई तैयारी नहीं : दुष्यंत

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


चंडीगढ़। भाखड़ा डैम में बढ़ते जलस्तर को लेकर हरियाणा सरकार की तैयारियों पर पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के कारण ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं जिससे भाखड़ा डैम का जलस्तर खतरे की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में जल राजनीति में उलझी सरकार के पास बाढ़ रोकने की कोई तैयारी नहीं है।

दुष्यंत ने कहा कि इस समय भाखड़ा डैम का सामान्य जलस्तर करीब 1543 फुट रहता है जबकि वर्तमान में यह 1578 फुट तक पहुंच चुका है। यह औसत से 35 फुट अधिक और पिछले बाढ़ प्रभावित वर्षों की तुलना में लगभग 20 फुट ज्यादा बताया जा रहा है। अभी मानसून शुरू भी नहीं हुआ है। ऐसे में आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। सरकार ने पिछले वर्षों की बाढ़ से कोई सबक नहीं लिया है।
विज्ञापन


दुष्यंत ने मांग की कि हरियाणा सरकार, पंजाब सरकार और भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड की संयुक्त बैठक बुलाकर अतिरिक्त पानी को नियंत्रित तरीके से नहरों और जरूरत वाले क्षेत्रों तक पहुंचाया जाए। साथ ही अतिरिक्त पानी को भूजल रिचार्ज के लिए उपयोग करने की दीर्घकालिक योजना भी बनाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed