{"_id":"684dd49f41efbb05b908a8f0","slug":"goons-and-mafias-have-a-free-hand-to-create-havoc-in-the-state-surjewala-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-737009-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में गुंडों व माफियाओं को कहर ढाने का फ्री-हैंड : सुरजेवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में गुंडों व माफियाओं को कहर ढाने का फ्री-हैंड : सुरजेवाला
विज्ञापन
फिर लौटा 1996-1999 तथा 2000-2005 वाला दहशत और गुंडागर्दी का दौर-सुरजेवाला
चंडीगढ़। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश में प्रदेश में गुंडों व माफियाओं को कहर ढाने का फ्री-हैंड दिया है। प्रदेश में पुराने वर्षों की मुंबई की तर्ज पर अब गुंडाराज व माफियाराज चल रहा है। फिर लौटा 1996-1999 तथा 2000-2005 वाला दहशत और गुंडागर्दी का दौर लौट आया है।
सुरजेवाला ने कैथल से जारी बयान में कहा कि यमुनानगर में मार्बल का काम करने वाले राष्ट्रीय समाचार पत्र के पत्रकार संजय घई से बंबईया गैंग द्वारा 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगना, पर्ची फेंककर दुकान के बाहर फायरिंग माफियाराज का सबूत है। कुरुक्षेत्र में शराब ठेकेदार शांतनु को मारा गया, उसी तरह से जींद में शराब ठेकेदार सुरेंद्र की पांच दिन पहले गोली मारकर हत्या की गई। पूर्व में मार्च माह में गुरूग्राम में शराब ठेकेदार बलजीत यादव और बलबीर की हत्या हुई। रोहतक के महम और भालौठ में शराब के ठेके को लेकर सरेआम फायरिंग हुई और हांसी में फिरौती के लिए शराब ठेकेदार के पास जर्मनी से फोन आया था।
उन्होंने कहा कि 1996 से 1999 में जब भाजपा की गठबंधन सरकार, साल 2000 से लेकर 2005 तक इनेलो के साथ गठबंधन सरकार थी। तब भी कस्बों, शहरों, जिलों और सड़कों पर गैंगस्टर्स, माफियाओं और गुंडों से प्रदेश को शर्मसार होना पड़ा था।