फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Gearing up for the battle at the booth level, Congress has set up a new organizational team.

Chandigarh-Haryana News: बूथ स्तर पर मुकाबले की तैयारी, कांग्रेस ने खड़ी की नई संगठनात्मक टीम

विज्ञापन
- 100 से अधिक ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति, एसआईआर निगरानी से लेकर 2029 के विधानसभा चुनाव की तैयारी तक अहम जिम्मेदारी
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में संगठन को गांव, वार्ड और बूथ स्तर तक सक्रिय बनाने के लिए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एचपीसीसी) ने प्रदेशभर में 100 से अधिक ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति कर नई संगठनात्मक टीम खड़ी कर दी है। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में विशेष निगरानी, जनता के मुद्दों को उठाने के साथ-साथ आगामी 2029 विधानसभा चुनाव की तैयारी और जमीनी स्तर पर भाजपा के मुकाबले कांग्रेस को मजबूत करने की रणनीति के तहत कांग्रेस ने तय टीम तैयार की है।

जिला कांग्रेस अध्यक्षों, वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं, प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा से चर्चा के बाद प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की ओर से सूची जारी की गई है। प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र के मुताबिक नए ब्लॉक अध्यक्षों की जिम्मेदारी केवल संगठन चलाने तक सीमित नहीं होगी। उन्हें बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं का नेटवर्क मजबूत करने, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूचियों पर निगरानी रखने, स्थानीय जनसमस्याओं को उठाने, सदस्यता अभियान को गति देने और कांग्रेस की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का दायित्व भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


सूची में अंबाला कैंट से अमन दीप शेरा, अंबाला-दो से जसपाल सिंह, नारायणगढ़ से बलजीत सिंह, बराड़ा से नरेंद्र बिट्टू, भिवानी शहरी से दिनेश कुमार शास्त्री, कैरू से कुलदीप सिंह, चरखी दादरी से सुरेंद्र सांगवान, बाढड़ा से सुरेश श्योराण, टोहाना से हरबंस लाल, टोहाना क्षेत्र के जाखल से अंगरेज सिंह, पटौदी से रविंद्र सिंह, सोहना से शैलिश खटाना, गुरुग्राम नगर-एक से अमित कोचर, आदमपुर से कुलदीप सिंह, उकलाना से नफे सिंह पुनिया, हिसार-एक से जगदीश इंदौरा, नरवाना से सुरेंद्र नैन, कैथल शहरी से रणनिवास मित्तल, करनाल के नीलोखेड़ी से अमित बराना, इंद्री से शिवराम कंबोज, घरौंडा शहरी से रोबिन मिचेल, लाडवा से पंगवंत सिंह, शाहाबाद शहरी से प्रदीप गोयल, थानेसर शहरी से विवेक मेहता, कनीना से रामकिशन यादव, अटेली नांगल से सुमेर प्रधान, महेंद्रगढ़ से तेजपाल परजापत, नूंह से जमशेद, फिरोजपुर झिरका से मोहम्मद शाकिर को ब्लाॅक अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पुन्हाना से सैफुल्ला खान, पलवल से अनूप पराशर, होडल से प्रिंस सोरौत, पंचकूला से अनिल मेहता, बरवाला से बिजेंद्र शर्मा, पानीपत शहरी से जय कुमार बिंदल, इसराना से रणजीत रोर, रेवाड़ी से अनिल यादव, रोहतक नगर-एक से सुनील कुमार गोयल, गन्नौर ग्रामीण से जगदीश राठी तथा यमुनानगर शहरी से लक्ष्मण विनायक समेत प्रदेश के सभी जिलों में ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed