फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Free oral health screening made mandatory for pregnant women in Haryana Muskan se Matritva tak initiative

Haryana: गर्भवती महिलाओं के लिए मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग अनिवार्य, मुस्कान से मातृत्व तक पहल शुरू

Fri, 03 Jul 2026 04:21 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Fri, 03 Jul 2026 04:21 PM IST
सार

ओरल हेल्थ की अनदेखी से समय-पूर्व प्रसव और बच्चे के जन्म के समय कम वजन जैसी गंभीर समस्याएं सामने आ सकती हैं। उन्होंने भावी माताओं से हर महीने की 9, 10, 23 तारीख और महीने के अंतिम कार्य दिवस पर आयोजित होने वाली इस मुफ्त सेवा का लाभ उठाने की अपील की।

विज्ञापन
Free oral health screening made mandatory for pregnant women in Haryana Muskan se Matritva tak initiative
आरती राव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने राज्य के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं के लिए मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग को अनिवार्य कर दिया है। मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में यह कदम प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान और ई-पीएमएसएमए के तहत आयोजित होने वाले दिवसों पर लागू होगा, जिनमें हर गर्भवती महिला की दांतों और मसूड़ों की जांच अनिवार्य रूप से की जाएगी।

विज्ञापन

मुस्कान से मातृत्व तक पहल का उद्देश्य

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इस पहल का मकसद गर्भावस्था के दौरान होने वाली दंत समस्याओं की समय रहते पहचान और उपचार सुनिश्चित करना है, ताकि मां और नवजात शिशु दोनों का स्वास्थ्य बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने इसे सरकार का ऐतिहासिक फैसला बताते हुए कहा कि गर्भावस्था के दौरान हार्मोनल बदलावों की वजह से मसूड़ों की बीमारी और दांतों की सड़न का खतरा काफी बढ़ जाता है।

विज्ञापन


मंत्री ने आगाह किया कि ओरल हेल्थ की अनदेखी से समय-पूर्व प्रसव और बच्चे के जन्म के समय कम वजन जैसी गंभीर समस्याएं सामने आ सकती हैं। उन्होंने भावी माताओं से हर महीने की 9, 10, 23 तारीख और महीने के अंतिम कार्य दिवस पर आयोजित होने वाली इस मुफ्त सेवा का लाभ उठाने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे होगा क्रियान्वयन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हरियाणा के मिशन डायरेक्टर डॉ. आर.एस. ढिल्लों ने बताया कि प्रसव पूर्व क्लीनिकों में आने वाली सभी गर्भवती महिलाओं की बुनियादी जांच प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी करेंगे। विशेष उपचार की जरूरत वाली महिलाओं को नजदीकी सरकारी दंत चिकित्सा केंद्र रेफर किया जाएगा।



उन्होंने बताया कि प्रसव पूर्व देखभाल टीमों और डेंटल टीमों के बीच बेहतर तालमेल के लिए सभी सिविल सर्जनों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं। स्वास्थ्य कर्मी महिलाओं को ओरल हाइजीन, ब्रश करने के सही तरीके, पौष्टिक आहार और समय पर दंत उपचार के महत्व के बारे में भी जागरूक करेंगे। डॉ. ढिल्लों ने स्पष्ट किया कि डॉक्टरी देखरेख में गर्भावस्था के दौरान दांतों की सामान्य जांच और इलाज पूरी तरह सुरक्षित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed