फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Former IPS Ram Singh Yadav wrote a letter and apologized to Abhay., Haryana News

Chandigarh-Haryana News: पूर्व आईपीएस राम सिंह यादव ने पत्र लिखकर अभय से मांगी माफी

विज्ञापन
बोले- साजिश में शामिल अन्य लोगों को नोटिस भेजे, वे भी सार्वजनिक माफी मांगें वरना कोर्ट आना पड़ेगा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। इनेलो प्रमुख अभय चौटाला पर पुलिस चौकी में 39 जूते मारने का बयान देने वाले पूर्व आईपीएस राम सिंह यादव ने सोमवार को पत्र लिखकर माफी मांगी है। इससे पूर्व आरएस यादव वीडियो जारी करते हुए अभय चौटाला से अपने बयान पर माफी मांग चुके हैं।


अभय चौटाला ने कहा कि इसके लिए राम सिंह यादव व दो कथित पत्रकारों समेत कई लोगों को 100 करोड़ रूपये की मानहानि के लीगल नोटिस दिया था। इसके बाद राम सिंह यादव ने लिखित में माफी मांग ली। उन्होंने कहा कि यह सब एक साजिश के तहत उन्हें बदनाम करने के लिए किया गया था। इस साजिश में कांग्रेस-भाजपा नेता और अन्य कई लोग शामिल थे। प्रदेश में इनेलो के बढ़ते ग्राफ और लोगों के बीच उनकी बढ़ती लोकप्रियता से सभी घबराए हुए हैं। अभय ने कहा कि इस साजिश में शामिल अन्य लोगों ने भी सार्वजनिक माफी नहीं मांगी तो उन्हें कोर्ट का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed