फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Emphasis on expanding sports facilities for the 2036 Olympics goalEmphasis on expanding sports facilities for the 2036 Olympics goal

Chandigarh-Haryana News: 2036 ओलंपिक के लक्ष्य के लिए खेल सुविधाओं बढ़ाने पर जोर

विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन




- राज्यपाल ने सभी विश्वविद्यालयों में आधुनिक खेल अवसंरचना विकसित करने के दिए निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने प्रदेश में खेल सुविधाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने के लिए सभी विश्वविद्यालयों में आधुनिक खेल अवसंरचना विकसित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2036 के ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है।

लोक भवन चंडीगढ़ में खेल मंत्री गौरव गौतम के साथ हुई समीक्षा बैठक में राज्यपाल ने प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने और जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को आगे लाने के उपायों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों और अन्य शिक्षण संस्थानों में अत्याधुनिक खेल सुविधाएं विकसित की जाएं।
विज्ञापन


राज्यपाल ने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कम उम्र में पहचान कर उन्हें वैज्ञानिक प्रशिक्षण, आधुनिक संसाधन और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने पर भी बल दिया। खेल मंत्री गौरव गौतम ने राज्यपाल को प्रदेश में खेल सुविधाओं के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए चल रहे प्रयासों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed