{"_id":"681fb3633a19f345e907070f","slug":"education-department-opens-mis-portal-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-705421-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: शिक्षा विभाग ने एमआईएस पोर्टल खोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: शिक्षा विभाग ने एमआईएस पोर्टल खोले
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा शिक्षा विभाग की तरफ से शनिवार को प्रदेशभर के 3134 स्कूलों के मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (एमआईएस) पोर्टल खोल दिए गए हैं। पोर्टल खुलने की सूचना मिलने के बाद छुट्टी वाले दिन भी भारी संख्या में अभिभावक विभिन्न जिलों के निजी स्कूलों में अपने बच्चों का स्थानांतरण प्रमाण पत्र (एसएलसी) लेने पहुंचे।
निजी स्कूलों की तरफ से विद्यार्थियों एसएलसी जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई। गौरतलब हो कि अमर उजाला की तरफ से 10 मई के अंक में 3134 निजी स्कूलों के एमआईएस पोर्टल बंद होने के कारण प्रदेशभर के तकरीबन 45 हजार विद्यार्थियों को एसएलसी प्राप्त करने के लिए भटकने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
प्रदेशभर के 10701 निजी स्कूलों में 3134 स्कूलों प्रदेशभर में शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत 25 फीसदी सीटें खाली नहीं दिखाने के कारण एमआईएस पोर्टल बंद कर दिए गए थे। इसी एमआईएस पोर्टल के जरिए निजी स्कूल विद्यार्थियों को स्थानांतरण प्रमाण पत्र जारी करने और दाखिला देने की प्रक्रिया पूरी होती है। इसके लिए सभी जिलों में 45 से 50 हजार विद्यार्थियों के दाखिले के लिए उनके साथ अभिभावक भी स्कूलों के चक्कर काट रहे थे। ब्यूरो