फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Driving training and research institutes will be established in every district: Vij

प्रत्येक जिले में ड्राइविंग प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान स्थापित किए जाएंगें : विज

विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के प्रत्येक जिले में ड्राइविंग प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान स्थापित करने की योजना है। वर्तमान में रोहतक, बहादुरगढ़ (झज्जर), करनाल और कैथल में चार आईडीटीआर (इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च) सेंटर संचालित हैं। भिवानी में आईडीटीआर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और इसे शीघ्र ही संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री अनिल विज ने जानकारी देते हुए बताया कि नूंह और फरीदाबाद में आईडीटीआर की स्थापना के लिए एक सामान्य वास्तु सलाहकार का चयन किया गया है। गुरुग्राम में क्षेत्रीय ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र (आरडीटीसी) की स्थापना के लिए संशोधित लेआउट योजना का सरकार ने अनुमोदित किया है। इसी तरह से शेष जिलों में आईडीटीआर की स्थापना का कार्य विभाग के पास विचाराधीन है। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं का भी डेटा तैयार होगा।
विज्ञापन

दरअसल, सड़क दुर्घटनाओं में पीड़ितों के लिए कैशलेस उपचार योजना-2025 एक अच्छी योजना है और केन्द्रीय मंत्रालय ने दुर्घटना पीड़ितों को चिकित्सा उपचार के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए इस योजना की शुरुआत की है। इस योजना में सड़क दुर्घटना के पीड़ित दुर्घटना की तारीख से अधिकतम सात दिनों की अवधि के लिए 1.5 (डेढ़ लाख) रुपये तक का उपचार प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा, स्वचालित परीक्षण स्टेशन, ड्राइविंग प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान, ई-विस्तृत दुर्घटना रिपोर्ट, संजया पोर्टल और सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस योजना को हरियाणा में लागू किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed