फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   depeendra singh hooda allegations on bjp and inld

'भाजपा-इनेलो गठबंधन का भंडाफोड़': दीपेंद्र बोले- गोपाल कांडा के बयान से घिनौनी राजनीतिक की साजिश का पर्दाफाश

Thu, 24 Jul 2025 07:39 PM IST
चण्डीगढ़-हरियाणा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चण्डीगढ़-हरियाणा ब्यूरो Updated Thu, 24 Jul 2025 07:39 PM IST
सार

रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने बयान जारी कर कहा है कि भाजपा व इनेलो के नापाक गठबंधन का भंडाफोड़ हो चुका है।

विज्ञापन
depeendra singh hooda allegations on bjp and inld
कांग्रेस सांसद दिपेंद्र हुड्डा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने बयान जारी कर कहा है कि भाजपा व इनेलो के नापाक गठबंधन का भंडाफोड़ हो चुका है। उन्होंने कहा कि सिरसा के पूर्व विधायक गोपाल कांडा ने रहस्योद्घाटन किया है कि पूर्व सीएम मनोहर साहब की मेहरबानी व भाजपा और कांडा की मदद से अभय चौटाला के बेटे अर्जुन रानियां से विधायक बने हैं। उन्होंने कहा, गोपाल के बयान से भाजपा और इनेलो के पर्दे के पीछे की घिनौनी राजनीतिक साजिश का पर्दाफाश हो गया है।

विज्ञापन


बोले-जब भी मौका मिला तो इनेलो ने भाजपा की गोद में बैठने में एक पल की भी देरी नहीं की। इनके गुप्त गठबंधन और साजिश ने किसानों, मजदूरों, नौजवानों समेत हर वर्ग के साथ धोखा किया है। भाजपा, इनेलो, जजपा, हलोपा में कोई फर्क नहीं है, ये सभी एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं। विधानसभा चुनाव में इनेलो का भाजपा के साथ तीन सीटों का गुप्त समझौता था। ऐलनाबाद, डबवाली व रानियां में भाजपा इनेलो उम्मीदवारों के साथ थी और बाकी पर इनेलो भाजपा के साथ।
विज्ञापन


हुड्डा ने कहा कि वर्ष 2014 में इनेलो की 20 सीटें आई थी, लेकिन 2019 के चुनाव में इनेलो एक पर आ गई, क्योंकि इनेलो ने पांच वर्ष तक विपक्ष की भूमिका निभाने के बजाय सत्ता पक्ष को खुश करने का कोई मौका नहीं छोड़ा। इस मौके सांसद जयप्रकाश, सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, सांसद वरुण मुलाना, विधायक जस्सी पेटवाड़, विधायक विकास सहारण समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed