फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Dentists expressed displeasure over the statement of Medical Services Association.

Chandigarh-Haryana News: मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के बयान पर दंत चिकित्सकों ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (एचसीएमएस) के बयान पर राज्य के दंत चिकित्सकों ने नाराजगी जताई है। हरियाणा राज्य दंत चिकित्सा संघ के पदाधिकारियों ने बयान जारी करके हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के बयान का खंडन किया है और प्रदेश सरकार से लंबित मांगों को पूरा करने की भी मांग की गई है।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य दंत चिकित्सा संघ के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. कपिल शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. विनोद, जनरल सेक्रेटरी डाॅ. पंकज कुमार ने संयुक्त बयान जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग के तहत कार्यरत दंत चिकित्सक हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन की ओर से जारी बयान पर कड़ा विरोध जताते हैं। दंत चिकित्सा संघ का कहना है कि एचसीएमएस ने अपने बयान में कहा है कि वे त्यागपत्र देने को तैयार है और सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का कार्य दंत चिकित्सकों को दे दिया जाए इस कथन को हम अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, भ्रामक और वास्तविकता से परे मानते हैं।
विज्ञापन

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि दंत चिकित्सकों को मौखिक स्वास्थ्य, सामुदायिक स्वास्थ्य, निवारक चिकित्सा, आपातकालीन आघात प्रबंधन व जनस्वास्थ्य संचालन का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त है इसलिए राष्ट्रीय कार्यक्रमों में हमारी भूमिका पहले से ही मजबूत और आवश्यक रही है। सरकार से यह भी मांग की है कि दंत चिकित्सकों के माध्यम से लंबे समय से चल रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों में दिए गए योगदान को उचित मान्यता प्रदान की जाए। इसके साथ ही दंत चिकित्सकों के एसीपी स्केल (5, 11, 17 वर्ष पर 100 प्रतिशत कैडर स्केल) संबंधी लंबित असमानता को शीघ्र दूर किया जाए यह मांग पिछले दो दशकों से लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed