फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Demonstration on 12th against attendance through app, Protest News, Haryana News

Chandigarh-Haryana News: एप के माध्यम से हाजिरी के विरोध में 12 को प्रदर्शन

विज्ञापन
पंचकूला में फायर महानिदेशक कार्यालय पर जुटेंगे हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ के लोग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ ने प्रदेश सरकार पर कर्मचारी विरोधी काम करने के आरोप लगाए हैं। संघ ने आगामी आंदोलन की रणनीति बनाते हुए चेतावनी दी है कि कर्मचारियों पर जबरन एप के माध्यम से हाजिरी लगवाना गलत है। इसके खिलाफ पंचकूला स्थित दमकल विभाग के महानिदेशक कार्यालय पर 12 जून को प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद अलग-अलग तिथियों में प्रदेशभर में आंदोलन होगा।

नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री और महासचिव मांगेराम तिगरा ने संयुक्त बयान जारी करके बताया कि प्रदेशभर की सभी पालिकाओं, परिषदों और नगर निगमों के अलावा दमकल विभाग के कर्मचारियों को सरकार तंग कर रही है। शास्त्री ने बताया कि सरकार हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों को 58 वर्ष की नाैकरी की गारंटी का अधिकारिक पत्र जारी करे। गुरुग्राम के 946 कर्मचारियों को रोल पर करने व 2534 कर्मचारियों को हरियाणा कर्मचारी रोजगार निगम पोर्टल पर शामिल करके छंटनी की प्रक्रिया को बंद करने की मांग की है। 14 जून को गुरुग्राम व करनाल के मंडल, 21 जून को फरीदाबाद और हिसार मंडल के अधीन जिलों में सम्मेलन किए जाएंगे। 29 जून को शहरी स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री विपुल गोयल के आवास पर प्रदर्शन करते हुए घेराव करेंगे। वहीं, नाै जुलाई को प्रदेशभर के निकाय कर्मचारी हड़ताल में शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed