फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Demand for reconducting the cancelled paper of Assistant Professor recruitment

Chandigarh-Haryana News: असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का रद्द पेपर दोबारा करवाने की मांग

विज्ञापन
जूलॉजी और केमिस्ट्री के अभ्यर्थियों ने पूर्व सीएम हुड्डा को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

हुड्डा बोले- असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में पेपर लीक की जांच से क्यों भाग रही सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में वीरवार को जूलॉजी और केमिस्ट्री के कुछ अभ्यर्थियों ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात की। उन्होंने हुड्डा को ज्ञापन सौंपते हुए असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती का रद्द हुआ पेपर दोबारा कड़ी सुरक्षा व पारदर्शी तरीके से करवाने की मांग की।

हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के पेपर में हुई गड़बड़ी को छिपाने में जुटी हुई है। सरकार को पीड़ित अभ्यार्थियों की शिकायतों का संज्ञान लेकर दोषियों पर कार्रवाई करते हुए परीक्षा दोबारा करवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अभ्यार्थियों ने बाकायदा कमीशन को लिखित शिकायतें भेजी हैं, जिनमें केंद्रों और अभ्यर्थियों के नाम दर्ज हैं। इन भर्तियों में अभ्यर्थियों को ऐसे पेपर बांटे गए, जिनकी सील पहले से ही टूटी हुई थी। इसके बावजूद सरकार द्वारा जांच से भागना उनकी मंशा पर सवालिया निशान खड़ा करता है। इसकी उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। यह गड़बड़ी हिंदी, जूलॉजी, केमिस्ट्री और फिजिक्स जैसी भर्तियों के पेपर में उजागर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed