फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Decision reversed within 24 hours, Vij will hoist the flag in Yamunanagar, Haryana News

Chandigarh-Haryana News: 24 घंटे में पलटा फैसला, विज यमुनानगर में फहराएंगे झंडा

विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण की जिम्मेदारियां बांटने का फैसला 24 घंटे में ही पलट दिया है। अब सरकार के सबसे वरिष्ठ मंत्री अनिल विज यमुनानगर में झंडा फहराएंगे। पहले उन्हें छोड़कर सभी 12 मंत्रियों को झंडा फहराने की जिम्मेदारी दी गई थी। जबकि अनिल विज के लिए अंबाला में राज्यपाल असीम घोष के कार्यक्रम शामिल होने के निर्देश जारी हुए थे।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि वरिष्ठ मंत्री की अनदेखी की बात हाईकमान तक पहुंची। उसके बाद सरकार ने अनिल विज को यमुनानगर में झंडा फहराने की जिम्मेदारी दी। हरियाणा सरकार ने तीसरी बार ध्वजारोहण की सूची में बदलाव किया है।
विज्ञापन

इससे पहले दूसरी बार जारी हुई सूची में सभी मंत्रियों, सांसदों व विधायकों को ध्वजारोहण की जिम्मेदारी दी गई थी, मगर अनिल विज का नाम शामिल नहीं किया गया था। हरियाणा के इतिहास में यह पहली बार था कि राज्यपाल के ध्वजारोहण समारोह में राज्य सरकार का कैबिनेट मंत्री उनकी अगवानी और मेजबानी करता। जबकि अब तक राज्यपाल के ध्वजारोहण कार्यक्रम में संबंधित जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ही ऐसी भूमिका अदा करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई सूची के मुताबिक राज्यपाल प्रोफेसर असीम घोष अंबाला शहर और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रोहतक में ध्वजारोहण करेंगे। पूरे राज्य में ध्वजारोहण सुबह नाै बजे होगा।

विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण पानीपत और विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण कुमार मिड्डा करनाल में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। मुख्य सचिव के मुताबिक यदि किन्हीं कारणों से मंत्रियों या राज्य मंत्रियों में से कोई निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंच पाता है तो वहां संबंधित उपयुक्त ध्वजारोहण करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed