{"_id":"6778ccd461d8cb7fd40fbaed","slug":"dc-and-superintendent-of-police-will-spend-one-night-of-the-month-in-the-villages-in-haryana-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: महीने की एक रात गांव में गुजारेंगे डीसी व पुलिस अधीक्षक, ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: महीने की एक रात गांव में गुजारेंगे डीसी व पुलिस अधीक्षक, ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे
Sat, 04 Jan 2025 11:23 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:23 AM IST
सार
अब सरकार की ओर से राज्य के सभी उपायुक्त और जिला अध्यक्षों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही उपायुक्त को हर हफ्ते साप्ताहिक समन्वय बैठक भी करनी होगी।
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम नायब सैनी
- फोटो : X @NayabSainiBJP
विस्तार
हरियाणा में अब डीसी व जिला पुलिस अधीक्षक को महीने की एक रात अपने जिले के किसी एक गांव में गुजारनी होगी। रात्रि ठहराव के दौरान अधिकारी ग्रामीणों की समस्या सुनेंगे और उन समस्याओं को दूर करेंगे। अधिकारियों को रात्रि ठहराव की मासिक रिपोर्ट मुख्य सचिव कार्यालय को भेजनी होगी।
उल्लेखनीय है कि इस संबंध में कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आदेश जारी किए थे। अब सरकार की ओर से राज्य के सभी उपायुक्त और जिला अध्यक्षों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही उपायुक्त को हर हफ्ते साप्ताहिक समन्वय बैठक भी करनी होगी, जिसमें नशे की रोकथाम, कानून व्यवस्था और सार्वजनिक प्रणाली से संबंधित शिकायतों की समीक्षा करनी होगी।