फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Pakistani spy Noman Ilahi found with his dead parents passports he went to Pakistan five times

नापाक जासूस: पांच बार पाकिस्तान गया नोमान; मां-बाप की मौत...उनके पासपोर्ट से क्या कर रहा था? पूछताछ में खुलासे

Tue, 20 May 2025 02:19 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 20 May 2025 02:19 PM IST
सार

हरियाणा के पानीपत में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़ा गया नोमान इलाही से पुलिस पूछताछ कर रही है। पूछताछ में उससे कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। नोमान इलाही कुल पांच बार पाकिस्तान जा चुका है। खास बात यह है कि उसके मां-बाप की पांच साल पहले मौत हो चुकी है, लेकिन उनके पासपोर्ट नोमान के पास अभी भी हैं।

विज्ञापन
Pakistani spy Noman Ilahi found with his dead parents passports he went to Pakistan five times
पाकिस्तानी जासूस नोमान इलाही। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने शक में गिरफ्तार नोमान माता-पिता की मौत के पांच साल बाद भी उनके पासपोर्ट संभालकर रखे हुए था। इसके अलावा 2010 में अवधि समाप्त होने के बाद पासपोर्ट का लाभ उठा रहा था। पुलिस ने संभावना जताई है कि आरोपी इन पासपोर्ट्स के माध्यम से खुद पाकिस्तान गया होगा या किसी अन्य को भेजा होगा। पुलिस की जांच में ये भी सामने आया है कि नोमान अपने शुरुआती पासपोर्ट पर 2010 तक चार बार पाकिस्तान गया है। इसके बाद वह 2017 में पाकिस्तान गया। पुलिस को 2017 में उसके पाकिस्तान वैध या अवैध रूप से जाने के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं है। आरोपी ने अपने नए पासपोर्ट की निशानदेही भी नहीं कराई है।

विज्ञापन


पानीपत पुलिस की सीआईए-वन टीम ने 13 मई पानीपत पुलिस ने कैराना के नोमान इलाही को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पानीपत के सेक्टर-29 स्थित सज्जन चौक से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर सात दिन की पुलिस रिमांड पर लिया था। इसके बाद से ही पुलिस लगातार उससे पूछताछ कर रही थी। पुलिस आरोपी को साथ लेकर कैराना के बेगमपुरा बाजार स्थित घर लेकर गई थी। पुलिस को उसके घर की तलाशी में आठ पासपोर्ट मिले थे। इनमें से तीन पासपोर्ट कैराना के एक परिवार के थे। वहीं तीन पासपोर्ट में उनका खुद का, उनके पिता और माता का था। वह उनकी मौत के बाद भी दोनों के पासपोर्ट संभालकर रखे हुए था। पुलिस ने उनके संबंध में रविवार को उससे पूछताछ की थी। इसी तरह उनके पासपोर्ट पर यात्रा की जानकारी भी अंतरराष्ट्रीय एजेंसी से मांगी है। नोमान इलाही ने अपने व परिवार के बैंक खातों की बजाय दूसरे लोगों के बैंक खातों में पैसे मंगवाए थे। इनमें दिल्ली और देहरादून के कुछ युवक शामिल है। पुलिस इन खातों की भी पड़ताल कर रही है। पुलिस सभी संदिग्धों की से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। उधर, सोमवार को भी नोमान से अलग-अलग एजेंसियों ने पूछताछ की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab-Haryana Water Dispute: बीबीएमबी मांगा हुआ पानी देने को राजी, राजस्थान को मिलेगा 12400 क्यूसेक वाटर
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी जासूसों का लिंक भी जान रही पुलिस
पुलिस ने नोमान को 20 मई तक रिमांड पर लिया है। मंगलवार को उसका रिमांड का समय पूरा हो जाएगा। इसके साथ ही पुलिस सात दिन तक चली पूछताछ का भी खुलासा कर सकती है। पुलिस प्रदेश में पकड़े अन्य आरोपियों का आपस में लिंक की जांच रही है। नोमान के मोबाइल व व्हाट्सएप पर कॉल की डिटेल लेने के साथ एक जैसे बैंक खातों के बारे में भी जान रही है।

क्या कहती है पुलिस 
डीएसपी मुख्यालय पानीपत सतीश वत्स का कहना है कि जासूसी के आरोपी नोमान से अलग-अलग एजेंसियों ने पूछताछ की है। मंगलवार को रिमांड की अवधि समाप्त होने पर उसे अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस जरूरत पड़ने पर आरोपी को फिर से रिमांड पर ले सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed