{"_id":"6a4b5324fbcb6121ca031295","slug":"correction-portal-for-cet-group-d-to-open-from-july-9-to-11-hssc-provides-another-opportunity-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सीईटी ग्रुप-डी के लिए 9 से 11 जुलाई तक खुलेगा करेक्शन पोर्टल,HSSC ने दिया एक और अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सीईटी ग्रुप-डी के लिए 9 से 11 जुलाई तक खुलेगा करेक्शन पोर्टल,HSSC ने दिया एक और अवसर
Mon, 06 Jul 2026 12:33 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:33 PM IST
सार
आयोग ने करेक्शन पोर्टल को और अधिक उपयोगी बनाने के लिए अभ्यर्थियों से सुझाव भी मांगे हैं। यदि किसी अभ्यर्थी को पोर्टल से संबंधित कोई सुझाव या तकनीकी समस्या साझा करनी है तो वह आज दोपहर 3 बजे तक गूगल फॉर्म के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया भेज सकता है।
विज्ञापन
हिम्मत सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) ग्रुप-डी के अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में त्रुटियां सुधारने का एक और अवसर दिया है।
आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि 9 जुलाई से 11 जुलाई की रात 11:59 बजे तक करेक्शन पोर्टल खुला रहेगा। इस दौरान अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र की दोबारा सावधानीपूर्वक जांच कर किसी भी प्रकार की त्रुटि को समय रहते ठीक कर सकेंगे।
चेयरमैन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे करेक्शन विंडो का पूरा लाभ उठाएं और अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना अपने आवेदन में दर्ज सभी जानकारियों का मिलान कर लें। उन्होंने कहा कि सही और त्रुटिरहित आवेदन भविष्य की चयन प्रक्रिया के लिए आवश्यक है।
आयोग ने करेक्शन पोर्टल को और अधिक उपयोगी बनाने के लिए अभ्यर्थियों से सुझाव भी मांगे हैं। यदि किसी अभ्यर्थी को पोर्टल से संबंधित कोई सुझाव या तकनीकी समस्या साझा करनी है तो वह आज दोपहर 3 बजे तक गूगल फॉर्म के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया भेज सकता है। आयोग प्राप्त सुझावों पर विचार करेगा, ताकि करेक्शन प्रक्रिया को अधिक सुगम और प्रभावी बनाया जा सके।
विज्ञापन
आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर ही सभी आवश्यक संशोधन कर लें, क्योंकि इसके बाद आवेदन में बदलाव का अवसर नहीं मिलेगा।