फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Congresss state president will be from Jat or OBC community

Chandigarh-Haryana News: जाट या ओबीसी बिरादरी से होगा कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष

विज्ञापन
जाट चेहरे के तौर पर रणदीप सुरजेवाला व दीपेंद्र हुड्डा और ओबीसी चेहरे के रूप में राव दान सिंह व रामकिशन गुर्जर का नाम चर्चा में
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों के साथ प्रदेश अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कांग्रेस 15 जुलाई से पहले जिला अध्यक्षों के नाम घोषित कर देगी। उसके तुरंत बाद कांग्रेस को नया प्रदेश अध्यक्ष भी मिल जाएगा।

पार्टी ने लगभग तय कर दिया है कि इस बार प्रदेश अध्यक्ष जाट या ओबीसी समुदाय से होगा। जाट बिरादरी से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा और राज्यसभा सदस्य रणदीप सुरजेवाला का नाम चल रहा है, जबकि ओबीसी समुदाय से कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर व पूर्व मंत्री राव दान सिंह दौड़ में शामिल हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस के मौजूदा अध्यक्ष उदयभान का हटना तय माना जा रहा है। बीते साल विधानसभा चुनाव के दौरान वह खुद भी अपना चुनाव हार गए थे। ऐसे में उनकी जगह नया अध्यक्ष आना तय माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि जिला अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी होगी, ताकि नए अध्यक्ष को नई टीम मिल सके, जो टीम भावना से काम कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरजेवाला की हाईकमान से नजदीकियां दीपेंद्र यूथ चेहरा, राहुल गांधी के भी खास
अध्यक्ष की दौड़ में रणदीप सुरजेवाला फिलहाल सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। उनकी हाईकमान के साथ अच्छी नजदीकियां हैं। पिछले कुछ समय से वह राज्य से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहे हैं। उन पर किसी एक जाति विशेष के लिए कार्य करने का टैग नहीं है। हालांकि उनकी दावेदारी के सामने जनाधार की कमी सबसे बड़ी बाधा है। वहीं, दीपेंद्र हुड्डा भी मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। राहुल गांधी के साथ उनकी नजदीकियां हैं। हरियाणा में यूथ का एक जाना-पहचाना नाम हैं। लोकसभा चुनाव उन्होंने बड़े अंतर से जीता है। उनके पास अच्छी-खासी टीम भी है।

रावदान सिंह का अपने क्षेत्र में अच्छा जनाधार, रामकिशन सैलजा की टीम से
ओबीसी चेहरे से राव दान सिंह का नाम भी प्रमुखता से लिया जा रहा है। दक्षिण हरियाणा से आने वाले राव दान सिंह भले ही इस बार का चुनाव हार गए हों, मगर इलाके में उनका अब भी अच्छा जनाधार है। राव दान सिंह के जरिये कांग्रेस ओबीसी वोट को अपने पाले में खींचने की जुगत में है। मगर पिछले साल उनके ठिकाने पर पड़े ईडी के छापे उनकी राह में रोड़ा बन सकते हैं। वहीं, इस रेस में रामकिशन गुर्जर का भी नाम शामिल हो गया है। रामकिशन कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा की टीम से आते हैं। उनकी पत्नी शैली चौधरी कांग्रेस से विधायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed