फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Congress MPs, MLAs and officials will join the fight to save MNREGA

Chandigarh-Haryana News: मनरेगा बचाओ संग्राम में उतरेंगे कांग्रेस के सांसद, विधायक व पदाधिकारी

विज्ञापन
- नेता प्रतिपक्ष, सांसदों, विधायकों सहित वरिष्ठ नेताओं की जिम्मेदारी तय
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। मनरेगा को बचाने के संकल्प के साथ कांग्रेस ने प्रदेशभर में मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान को गांव-गांव तक ले जाने के लिए पार्टी के सांसदों, विधायकों और वरिष्ठ पदाधिकारियों की एक सशक्त टीम मैदान में उतारी है। पार्टी के अनुसार मनरेगा केवल रोजगार की योजना नहीं बल्कि ग्रामीण गरीब, मजदूर, दलित, वंचित और महिलाओं के सम्मान व अधिकार से जुड़ा विषय है।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार मनरेगा के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ कर रही है। योजना को जानबूझकर जटिल बनाया जा रहा है जिससे जरूरतमंद वर्गों को काम और मजदूरी मिलने में दिक्कतें आएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस साजिश को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगी और मनरेगा की लड़ाई गांव-गांव तक लड़ी जाएगी।
विज्ञापन


राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता हर गांव, वार्ड और गली में जाकर लोगों को मनरेगा के अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगे। मजदूरी भुगतान, काम की उपलब्धता और पारदर्शिता जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। समर्पित कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं ताकि अभियान प्रभावी और कारगर बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश मीडिया प्रभारी संजीव भारद्वाज ने बताया कि पार्टी नेतृत्व के दिशा-निर्देशन में एक मजबूत टीम गठित की गई है। इस टीम में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद कुमारी सैलजा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश सह प्रभारी जितेंद्र बघेल, प्रफुल्ला गुढ़ाडे, पूर्व अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह, धर्मपाल सिंह मलिक, अशोक तंवर, उदय भान, सांसद जय प्रकाश, वरुण चौधरी, सतपाल ब्रह्मचारी, विधायक रघुबीर कादियान, अशोक अरोड़ा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, पूर्व सीएलपी कैप्टन अजय सिंह यादव, पूर्व सीपीएस राम किशन गुज्जर सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं।


इसके अलावा महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, छात्र संगठन, सेवादल और अन्य प्रकोष्ठों को भी अभियान से जोड़ा गया है। पार्टी का दावा है कि मनरेगा बचाओ संग्राम केवल राजनीतिक आंदोलन नहीं बल्कि ग्रामीण जनता के हक की निर्णायक लड़ाई है जिसे कांग्रेस पूरी मजबूती से अंजाम तक पहुंचाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed