{"_id":"6a5f80abc86ca2f1f801523c","slug":"congress-mps-from-haryana-met-the-injured-students-in-the-hospital-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-1076393-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: हरियाणा के कांग्रेस सांसदों ने अस्पताल में घायल छात्रों से मुलाकात की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: हरियाणा के कांग्रेस सांसदों ने अस्पताल में घायल छात्रों से मुलाकात की
विज्ञापन
- छात्रों पर लाठीचार्ज को बताया लोकतंत्र पर हमला
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस सांसदों के धरने में हरियाणा के सांसद भी शामिल हुए। हरियाणा के सांसदों ने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज से देश के युवाओं का शिक्षा व्यवस्था से भरोसा उठ गया है।
इसके बाद कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा, जयप्रकाश, वरुण चौधरी और सतपाल ब्रह्मचारी ने नई दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचकर प्रदर्शन के दौरान घायल छात्रों और उनके परिजनों से मुलाकात की। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस का प्रयोग पूरी तरह अस्वीकार्य है। लोकतंत्र में लोगों की आवाज बल प्रयोग से नहीं दबाई जा सकती है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नैतिकता के आधार पर तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।