{"_id":"694623a7f7b51b1a900b03b1","slug":"congress-mp-randeep-surjewala-haryana-will-give-up-claim-on-chandigarh-for-rs-1-lakh-crore-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला का बड़ा बयान: एक लाख करोड़ मिलेंगे तो हरियाणा छोड़ देगा चंडीगढ़ पर दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला का बड़ा बयान: एक लाख करोड़ मिलेंगे तो हरियाणा छोड़ देगा चंडीगढ़ पर दावा
Sat, 20 Dec 2025 09:59 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 20 Dec 2025 09:59 AM IST
सार
हरियाणा और पंजाब के बीच राजधानी चंडीगढ़ को लेकर काफी समय से राजनीतिक बयानबाजी चल रही है। दोनों ही राज्य चंडीगढ़ पर अपना हक जताते हैं। इस बीच सांसद रणदीप सुरजेवाला ने बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला
- फोटो : एक्स@rssurjewala
विस्तार
हरियाणा-पंजाब के बीच चंडीगढ़ को लेकर चल रही राजनीतिक बहस के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार हरियाणा को नई राजधानी बसाने के लिए एक लाख करोड़ रुपये का फंड दे दे तो हरियाणा चंडीगढ़ पर दावा छोड़ने को तैयार है। सुरजेवाला ने यह बात सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार हरियाणा को नई राजधानी बसाने के लिए एक लाख करोड़ रुपये का फंड दे दे तो हरियाणा चंडीगढ़ पर दावा छोड़ने को तैयार है। सुरजेवाला ने यह बात सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन
बिना ठोस विकल्प के हिस्सा क्यों छोड़े हरियाणा
सुरजेवाला ने कहा कि चंडीगढ़ के मुद्दे पर हरियाणा की स्थिति पूरी तरह साफ है। पंजाब पुनर्गठन अधिनियम के तहत चंडीगढ़ का बंटवारा 60:40 के अनुपात में पंजाब और हरियाणा के बीच किया गया था। ऐसे में हरियाणा का चंडीगढ़ पर 40 प्रतिशत कानूनी और सांविधानिक अधिकार बनता है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब यह अधिकार स्पष्ट रूप से मौजूद है, तो हरियाणा बिना किसी ठोस विकल्प के अपना हिस्सा क्यों छोड़े।
विज्ञापन