फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Congress MLA said strict action should be taken against factionalism and rhetoric

Chandigarh-Haryana News: कांग्रेस विधायक बोले-गुटबाजी और बयानबाजी पर सख्त कार्रवाई हो

विज्ञापन
सुबह कांग्रेस विधायक दल की बैठक, दूसरी पाली में जिलाध्यक्षों के साथ मासिक संगठनात्मक बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। सेक्टर-9 स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में सुबह हरियाणा कांग्रेस के विधायक दल की पहली बैठक हुई और दूसरी पाली में 31 जिलाध्यक्षों के साथ अहम बातचीत चली है। इन दोनों बैठकों के बीच दोपहर में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने अपनी कोठी पर विधायकों को लंच करवाया।

विधायकों ने कहा कि पार्टी में गुटबाजी व बयानबाजी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। बैठक में प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद, प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सहप्रभारी जितेंद्र बघेल, प्रफुल्ल गुडधे सहित तमाम नेता मौजूद थे।
विज्ञापन


पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद सोमवार सुबह 11.40 बजे चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में पहली बार विधायक दल की तकरीबन ढाई घंटे तक बंद कमरे में बैठक चली। विधायकों ने गुटबाजी और बयानबाजी पर सख्ती करने की बात रखी है ताकि भविष्य में पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाली हरकत कोई भी नेता न कर सके। बैठक में 30 विधायक मौजूद थे जिन्होंने बारी-बारी में क्षेत्र व पार्टी की गतिविधियों की बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी पाली में जिलाध्यक्षों के साथ बैठक में प्रदेशाध्यक्ष ने संगठनात्मक और राजनीतिक समीकरणों में नई ऊर्जा भरने की कोशिश की। इस दौरान पहली मासिक संगठनात्मक बैठक में जिलाध्यक्षों की कार्यप्रणाली की समीक्षा के साथ-साथ आने वाले महीनों के लिए पार्टी के रणनीतिक रोडमैप पर विस्तार से चर्चा हुई। जिलाध्यक्षों से लेकर प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों तक ने संगठन की मजबूती, जिला कार्यकारिणी के गठन और बूथ स्तर तक पहुंच बढ़ाने के मुद्दों पर खुलकर चर्चा की।

राव नरेंद्र सिंह ने हाल ही में जारी अपने पत्र में स्पष्ट किया था कि अब जिलाध्यक्षों के कामकाज की हर माह समीक्षा होगी। जिलाध्यक्ष अपने पूरे संगठनात्मक रिकॉर्ड, गतिविधियां और कार्ययोजनाओं वाली फाइलों के साथ पहुंचे थे। अब हर माह इसी आधार पर कामकाज का मूल्यांकन होगा।
वोट चोर, गद्दी छोड़ व हस्ताक्षर अभियान की समीक्षा
प्रदेशाध्यक्ष ने वोट चोर, गद्दी छोड़ व हस्ताक्षर अभियान की समीक्षा भी की। सभी जिलाध्यक्षों ने अपने-अपने लक्ष्य पूरे करने की रिपोर्ट सौंपी। ग्रामीण जिलाध्यक्षों को 10 हजार, शहरी जिलाध्यक्षों को 5 हजार, पूर्व विधायकों व विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों को 7 हजार जबकि पीसीसी डेलीगेट्स को 2 हजार हस्ताक्षरों का लक्ष्य दिया गया था। बीके हरिप्रसाद ने कहा कि अब हमें इससे आगे बढ़कर बूथ स्तर पर संगठन को पुनर्जीवित करना होगा।
कांग्रेस नेता जनता के मुद्दों पर राज्यपाल से मिलेंगे

संगठनात्मक बैठक से पहले नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा की अध्यक्षता में आयोजित विधायक दल की बैठक में बीपीएल सूची से नाम काटे जाने, व्यापारियों से फिरौती मांगने, कानून व्यवस्था, खेतों में जलभराव व एमएसपी पर चर्चा की गई। विधायक दल ने इन मुद्दों को लेकर राज्यपाल से मुलाकात करने का फैसला लिया है। हुड्डा कहा कि अनुशासन की पार्टी कांग्रेस में कोई भी लाइन से बाहर नहीं जाएगा।
हुड्डा की लंच डिप्लोमेसी खुद परोसी मिठाई

दोपहर सवा दो बजे भूपेंद्र हुड्डा की ओर से सरकारी कोठी में आयोजित लंच में प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद, प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, अधिकांश विधायक, जिलाध्यक्ष, पूर्व सांसद, उम्मीदवार और वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस दौरान हुड्डा कुछ नेताओं की थाली में मिठाई परोसते दिखे। हुड्डा ने एक थाली में एकजुटता का संदेश परोसने की कोशिश की।

दिसंबर में दस दिन का ट्रेनिंग कैंप, राहुल-खरगे भी रुकेंगे
बैठक में फैसला लिया गया कि दिसंबर के पहले पखवाड़े में दस दिन का ट्रेनिंग कैंप लगाया जाएगा। इस प्रशिक्षण सत्र में स्वयं राहुल गांधी दो दिन रुकेंगे जबकि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी एक दिन का प्रवास करेंगे। कुरुक्षेत्र या करनाल में यह कैंप लगवाने को लेकर चर्चा चल रही है। इस कैंप में न केवल हरियाणा बल्कि उत्तराखंड के जिलाध्यक्ष भी भाग लेंगे ताकि पार्टी के संगठनात्मक मॉडल का अनुभव साझा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed