{"_id":"69405f6ca1ddfe54e60d7143","slug":"congress-legislature-party-meeting-today-hooda-will-decide-the-strategy-haryana-news-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-898166-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज, हुड्डा करेंगे रणनीति तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज, हुड्डा करेंगे रणनीति तय
विज्ञापन
चुनाव के बाद कांग्रेस विधायक पहली बार नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में विधानसभा सदन पहुंचेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक मंगलवार को होगी। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में दोपहर बाद 3 बजे उनके चंडीगढ़ स्थित आवास पर यह बैठक होगी।
18 दिसंबर से शुरू हो रहे तीन दिवसीय हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस की यह पहली बड़ी रणनीतिक बैठक मानी जा रही है क्योंकि विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस पहली बार नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में सदन में पहुंचेगी। ऐसे में सत्र के दौरान सरकार को किन मुद्दों पर घेरा जाएगा इसे लेकर पार्टी पूरी तरह तैयारियों में जुटी है। बैठक में कांग्रेस के सभी 37 विधायक शामिल होंगे।
कांग्रेस विधायक अधिकारियों की लापरवाही से दो बास्केटबॉल खिलाड़ियों की मौत, धान घोटाला, बिगड़ती कानून व्यवस्था, प्रोफेसरों की भर्ती को लेकर विवाद, मुआवजा देने में किसानों की संख्या कम करने सहित अन्य विषयों को सदन में उठाने की रणनीति बनाएंगे। बैठक में आपसी विचार-विमर्श के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में सदन में उतरने का फाइनल रोडमैप तय किया जाएगा।