फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Congress high command took feedback from observers now Rahul will take the decision

Chandigarh-Haryana News: कांग्रेस हाईकमान ने पर्यवेक्षकों से लिया फीडबैक, अब राहुल लेंगे फैसला

विज्ञापन
पर्यवेक्षकों से पैनल में शामिल नेताओं के बारे में हासिल की जानकारी
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कांग्रेस हाईकमान ने जिला प्रधान का पैनल बनाने के लिए नियुक्त पर्यवेक्षकों से मिलना शुरू कर दिया है। हाईकमान हर पर्यवेक्षक से मजबूत उम्मीदवार के बारे में फीडबैक ले रहा है। पर्यवेक्षकों से बातचीत का फीडबैक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी नेता व सांसद राहुल गांधी के समक्ष रखा जाएगा। उसके बाद जिला प्रधान के नाम घोषित किए जा सकते हैं। कांग्रेस का कहना है कि जिला अध्यक्षों के नाम घोषित होने में अभी एक हफ्ते का समय और लग सकता है।
पर्यवेक्षकों से फीडबैक हरियाणा कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद व कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ले रहे हैं। पार्टी हाईकमान पर्यवेक्षकों से पैनल में शामिल नेताओं का पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच क्या रुतबा है। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा, टीम नेतृत्व व बैकग्राउंड के बारे में पूछ रहा है। पर्यवेक्षक के फीडबैक को राहुल गांधी के सामने रखा जाएगा और उसके बाद फाइनल मुहर लगाई जाएगी।
विज्ञापन

दूसरी तरफ जब से यह खबर दावेदारों के पास पहुंची है, वे भी दिल्ली पहुंच गए हैं और अपनी दावेदारी मजबूत कर रहे हैं। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी 15 जुलाई के आसपास दिल्ली में बैठक कर सकते हैं। हरियाणा में पिछले 11 साल से कांग्रेस का संगठन नहीं है। संगठन नहीं होने की वजह से कांग्रेस को इन 11 सालों में काफी नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसे में पार्टी ने तय कर लिया कि वह नया संगठन खड़ा करेगी। बताया जा रहा है कि जिला प्रधानों की नियुक्ति के बाद पार्टी प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed