फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Congress expands its Scheduled Castes Department.Congress expands its Scheduled Castes Department.

Chandigarh-Haryana News: कांग्रेस ने किया अनुसूचित जाति विभाग का विस्तार

विज्ञापन
- 27 नेताओं को मिली संगठन में जिम्मेदारी, तीन वरिष्ठ उपाध्यक्ष और 11 महासचिव बनाए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में दलित मतदाताओं पर मजबूत पकड़ बनाने की कवायद में कांग्रेस ने संगठन के अनुसूचित जाति विभाग का विस्तार किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम ने 27 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रदेश संगठन में अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं।


नई टीम में तीन वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आठ उपाध्यक्ष, 11 महासचिव और पांच सचिव बनाए गए हैं। महेंद्रगढ़ के अनिल फांदन, कुरुक्षेत्र की सुनीता नेहरा और भिवानी के अजय वैद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। रोहतक, कैथल, पानीपत, गुरुग्राम, भिवानी, महेंद्रगढ़ और करनाल के नेताओं को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। महासचिवों में भिवानी, फतेहाबाद, पुंडरी, रेवाड़ी, पानीपत, कुरुक्षेत्र, रोहतक, करनाल और कैथल के नेताओं को जगह दी गई है। गोहाना, कैथल, लोहारू और फतेहाबाद से पांच नेताओं को सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन


कांग्रेस ने प्रदेश के विभिन्न जिलों को प्रतिनिधित्व देकर अनुसूचित जाति विभाग को जिला स्तर तक मजबूत करने का प्रयास किया है। खास तौर पर भिवानी, कैथल, फतेहाबाद, रोहतक, पानीपत, महेंद्रगढ़ और कुरुक्षेत्र जैसे जिलों से कई पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम ने प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह को नव नियुक्त पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed