फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Congress demands investigation into fertilizer black marketing, Y. Puran and Sandeep cases, Haryana News

Chandigarh-Haryana News: कांग्रेस ने खाद की कालाबाजारी, वाई पूरण व संदीप केस में जांच की मांग की

विज्ञापन
-पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक दल राज्यपाल से मुलाकात की
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा और हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र के नेतृत्व में वीरवार को कांग्रेस विधायक दल ने चंडीगढ़ स्थित राजभवन में प्रोफेसर असीम कुमार घोष को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने भारी बारिश से किसानों को हुए नुकसान, धान की खरीद में हुए घोटाले, प्रदेश में बढ़ते अपराध, राशन कार्ड घोटाले सहित अन्य मुद्दों पर संज्ञान लेने की मांग की है। साथ ही खाद की कालाबाजारी व वरिष्ठ आईपीएस वाई पूरण व एएसआई संदीप लाठर के आत्महत्या मामले की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) से हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में करवाने की मांग रखी है।


हुड्डा ने राज्यपाल को सभी मुद्दों के बारे में जानकारी दी। ज्ञापन में कहा कि वर्षा से प्रदेशभर में किसानों की फसलों के नुकसान का सर्वे या मुआवजा नहीं मिला है। सरकार विशेष गिरदावरी करवाकर किसानों को 50 से 60 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दे। वहीं, 24 फसलों पर एमएसपी देने का दावा करने वाली भाजपा सरकार धान, बाजरा, मूंग, कपास पर एमएसपी नहीं दे रही है। नमी के नाम पर किसानों से लूट, धान की खरीद में अनियमितताओं व घोटाले की शिकायतें आ रही हैं। खाद की भारी कमी और कालाबाजारी की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। कांग्रेस विधायक दल ने इस पूरे मामले की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से करवाने की मांग की है। इसी तरह हत्या, फिरौती, लूट, बलात्कार, चोरी और नशे से जुड़े आपराधिक वारदात लगातार बढ़ रहे हैं। 2024 चुनाव से पहले लाखों लोगों को रातों-रात बीपीएल घोषित करके उनके राशन कार्ड बना गए, अब चुनाव के बाद लाखों लोगों के राशन कार्ड काटे जा रहे हैं। इससे साफ होता है कि ये कार्ड गलत तरीके से बनाएं गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed