फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Complaint of irregularities in the answer key of Assistant Professor Hindi exam, candidates approached the commission, Haryana News

Chandigarh-Haryana News: असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी की परीक्षा की उत्तरकुंजी में गड़बड़ियों की शिकायत, आयोग पहुंचे परीक्षार्थी

विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा लोक सेवा आयोग के कार्यालय में सोमवार को हिंदी के असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा में शामिल रहे कई जिलों के परीक्षार्थी शिकायत लेकर पहुंचे। 10 अगस्त को हुई परीक्षा की उत्तरकुंजी 23 अगस्त को जारी हुई थी। परीक्षार्थियों ने दावा किया कि उत्तरकुंजी में गड़बड़ियां हैं और जल्द जांच नहीं हुई तो परीक्षा में शामिल रहे परीक्षार्थियों के 15 से 20 तक अंक कम हो सकते हैं।
विज्ञापन

लोक सेवा आयोग के पंचकूला स्थित कार्यालय में शिकायत लेकर पहुंचे फतेहाबाद के डाॅ. अभिनव कुमार, कुरुक्षेत्र के डाॅ. राजबीर काैल, पानीपत के रविंद्र, रोहतक के दीपक, नारनाैल (महेंद्रगढ़) की ममता आदि ने बताया कि हिंदी असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा की उत्तर कुंजी को संबंधित पाठ्यक्रम से जुड़ी पुस्तकों में देखा गया तो हमें 18 प्रश्नों में बदलाव दिखा व पांच प्रश्न परीक्षा में हटा भी दिए गए।
विज्ञापन

12 अगस्त को प्रारंभिक उत्तरकुंजी जारी की गई थी और आपत्तियों के निपटारे के बाद आयोग ने 23 अगस्त को अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी कर दी। परीक्षार्थियों का कहना है कि साक्ष्यों के साथ हमने प्रारंभिक उत्तर कुंजी पर आपत्तियां दर्ज कराई थीं लेकिन अंतिम उत्तरकुंजी में उन्हें नहीं बदला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रश्न संख्या 22, 35, 44, 60, 65, 78, 95 के उत्तर बदलने चाहिए थे लेकिन उन्हें शिकायतों के बाद भी नहीं बदला गया। कई और भी कमियां हैं। आयोग के चेयरमैन आलोक वर्मा से भी परीक्षार्थियों ने मुलाकात की और दोबारा उत्तरकुंजी की जांच कराने की मांग की। कहा- विशेषज्ञों की समिति गठित हो। दोबारा से उत्तरकुंजी तैयार हो। परीक्षार्थियों ने बताया कि शिकायतों के साथ साक्ष्य भी साैंपे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed