फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Compensation for six Rabi crops increased by 5%, Haryana News

Chandigarh-Haryana News: रबी की छह फसलों के लिए मुआवजा 5 फीसदी बढ़ा

विज्ञापन
-फसलों में बदलाव की सूचना 24 दिसंबर तक देनी होगी, तीन बीमा कंपनियां कर रहीं बीमा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में रबी की फसलों की बुवाई शुरू हो गई है। रबी फसलों का बीमा करवाने के लिए सरकार ने 31 दिसंबर अंतिम तारीख तय की है। इससे पहले किसानों को खेतों में फसल बदलने या किसी अन्य प्रकार के ब्योरे में परिवर्तन को लेकर 24 दिसंबर तक बैंक, बीमा कंपनी या कृषि विभाग में सूचना देनी होगी। फसलों को नुकसान होने की स्थिति में बीमा कंपनियां पिछली बार की तुलना में 5 प्रतिशत अधिक मुआवजा देंगी।
हरियाणा कृषि एवं कल्याण विभाग के अनुसार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में रबी के लिए गेहूं, सरसों, जौ, चना, सूरजमुखी और मूंग को शामिल किया गया है। किसानों ने फसल के लिए जितने रुपये तक का बीमा करवाया है उन्हें उसका 1.5 प्रतिशत बताैर प्रीमियम जमा करवाना होगा।
विज्ञापन

प्रदेश में अभी तीन बीमा कंपनियां काम कर रही हैं। प्रदेश के 22 जिले तीन क्लस्टर में विभाजित हैं। क्लस्टर-1 में सिरसा, रोहतक, फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र, कैथल, पंचकूला और रेवाड़ी शामिल हैं। क्लस्टर-2 में हिसार, सोनीपत, गुरुग्राम, करनाल, जींद, महेंद्रगढ़ और अंबाला व क्लस्टर-3 में यमुनानगर, पानीपत, पलवल, भिवानी, फतेहाबाद, झज्जर, मेवात और चरखी दादरी शामिल हैं। हरियाणा कृषि एवं कल्याण विभाग के निदेशक राजनारायण काैशिक ने बताया कि किसानों को कोई परेशानी न हो इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------
पट्टे पर खेती करने वाले भी करा सकेंगे बीमा
किसान बीमा कराने के लिए आधार कार्ड की काॅपी, फर्द की काॅपी और खेत में बोई जाने वाली फसल का बुवाई का प्रमाण-पत्र देंगे। किसान बीमा कंपनी, संबंधित बैंक या बैंक शाखा या संबंधित जिले के उप निदेशक कार्यालयों में बीमा कराने के लिए ब्योरा देंगे। जो किसान पट्टे पर खेती करते हैं वह भी बीमा करा सकते हैं। पट्टे पर खेती करने वाले किसानों को पट्टे से संबंधित अनुबंध व आधार कार्ड की प्रति साथ देनी होगी।

-----------

प्रति हेक्टेयर इतना मुआवजा बढ़ा

फसल : 2024-2025 : 2025-2026

1. गेहूं : 76541 : 80368
2. सरसों : 51373 : 53942

3. जाै : 48779 : 51218
4. चना : 37622 : 39503

5. सूरजमुखी : 51892 : 54487
6. मूंग : 45405 : 47675

नोट : मुआवजा रुपये में।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed