फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   CM Saini, Haryana News, Nayab Saini

Chandigarh-Haryana News: सैनी बोले- जब तक मैं बैठा हूं, युवाओं को चिंता करने की जरूरत नहीं

विज्ञापन
सामाजिक-आर्थिक अंक :
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बोले- सरकार हाईकोर्ट के फैसले का कर रही अध्ययन, जल्द ही इसका हल निकाला जाएगा


पानी के मुद्दे पर बोले- हरियाणा सिर्फ अपना हक मांग रहा है, पंजाब के पानी से कोई लेना-देना नहीं


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। नीति आयोग की बैठक के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले दिनों हाईकोर्ट की ओर से सामाजिक-आर्थिक अंक को लेकर जो फैसला आया है, उसका सरकार अध्ययन कर रही है। जो भी कानूनी विकल्प होंगे, उस पर काम किया जाएगा। उन्होंने युवाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि जब तक हरियाणा में नायब सिंह बैठा है, तब तक किसी भी युवा को चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। ऐसा लगता है कि वह भूखे बैठे हैं और कुछ भी होता है, उसे तुरंत लपक लिया जाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार हर युवा के साथ खड़ी है। उन्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। हम इस पर काम कर रहे हैं, बहुत जल्द इसका हल निकाला जाएगा।
भाखड़ा से पानी मिलने के विवाद पर सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सिर्फ उतना ही पानी मांग रहा है, जितना उसका शेयर है। वह पंजाब के हक का पानी नहीं मांग रहा है। उन्होंने कहा पानी एक प्राकृतिक स्रोत है। पानी सभी को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाखड़ा से पानी आना शुरू हो गया है। कल तक पूरा पानी आने लगेगा।
विज्ञापन



काम करवाने का इतना शौक है तो सरकार के साझीदार बन जाइए

रोहतक में डीसी से भड़कने और कुरुक्षेत्र में कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा के पार्षदों से उलझने के मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कांग्रेस बिल्कुल समाप्त हो चुकी है। जो बड़े-बड़े सपने देख रहे थे, उनके सपने चकनाचूर हो गए हैं। पहले विधानसभा चुनाव और अब निकाय चुनाव में कांग्रेस जीरो आउट पर हो गई। इनके लोग हताशा में हैं। मैं तो यही कहना चाहता हूं कि यदि काम करवाने का इतना शौक है तो वे सरकार के साथ साझीदार क्यों नहीं बन जाते। आफर हैं उन्हें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed