फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   CM nayab saini oath Haryana Staff Selection Commission will release result of 25562 posts

इंतजार खत्म : CM सैनी की शपथ से पहले 25562 युवाओं को मिलेगी नौकरी, बटन दबाकर जारी होगा परिणाम

Wed, 16 Oct 2024 08:42 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 16 Oct 2024 08:42 PM IST
सार

पंचकूला में वीरवार को हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है। शपथ से पहले ही प्रदेश के 25562 युवाओं को नौकरी मिलेगी। 

विज्ञापन
CM nayab saini oath Haryana Staff Selection Commission will release result of 25562 posts
नायब सैनी - फोटो : X @NayabSainiBJP

विस्तार

नौकरी का इंतजार कर रहे प्रदेश के लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म हो गया है। वीरवार सुबह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण से ठीक पहले हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग 25,562 पदों का परिणाम जारी करेगा। इनमें ग्रुप सी की भर्तियां के साथ हरियाणा पुलिस में सिपाही की भर्ती भी शामिल होगी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। खुद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन


चुनाव आचार संहिता के चलते 240 कैटेगरी की इन भर्तियों का परिणाम लंबित है। परिणाम जारी कराने के लिए आयोग ने आचार संहिता के दौरान ही हाईकोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए चुनाव आयोग से अनुमति मांगी थी, लेकिन मंजूरी नहीं मिल पाई थी। अब आचार संहिता हट चुकी है और 17 अक्तूबर को मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होना है। चुनाव से ठीक पहले सीएम सैनी ने एलान किया था कि वह दोबारा से सीएम पद की शपथ बाद में लेंगे, पहले भर्तियों का परिणाम जारी किया जाएगा। इसी वादे को प्रदेश सरकार वीरवार दोपहर तक पूरा करने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नौकरियों से भाजपा ने बनाया माहौल
नौकरियों के दम पर भाजपा तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाने में कामयाब रही है। बिना खर्ची-पर्ची के नारे को भाजपा ने खूब भुनाया और इसका पार्टी को लाभ भी मिला। अब इसी मेरिट मिशन की शुरुआत से ही नई सरकार की शुरुआत की जा रही है, ताकि प्रदेश में संदेश जाए कि भाजपा का यह मिशन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed