फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   CM Nayab Saini full fill Anij Vij demand Ambala DC transfer

Haryana : विज ने दिखाए तेवर तो सरकार ने बदला अंबाला का डीसी...100 दिन से इसी मांग पर अड़े थे, दी थी चेतावनी

Fri, 31 Jan 2025 04:19 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 31 Jan 2025 04:19 PM IST
सार

आखिरकार हरियाणा सरकार ने मंत्री अनिल विज की मांग मान ही ली। विज की नराजगी पर सीएम सैनी ने उनकी मांग को मानते हुए अंबाला के डीसी को बदल दिया है। प्रदेश में कुल आठ आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। 

विज्ञापन
CM Nayab Saini full fill Anij Vij demand Ambala DC transfer
अनिल विज - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा सरकार के साथ मंत्री अनिल विज की नराजगी पर सीएम सैनी अब एक्शन मोड में आ गए हैं। सरकार ने विज की मांग को मानते हुए अंबाला के डीसी को बदल दिया है। अनिल विज ने अधिकारियों की ट्रांसफर को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। विज 100 दिन से डीसी को बदलने की मांग कर रहे थे, सीएम ने वो मांग पूरी कर दी है। अंबाला के डीसी पार्थ गुप्ता का सरकार ने ट्रांसफर कर दिया है। अब अजय तोमर अंबाला के नए डीसी होंगे। सरकार की तरफ से कुल आठ आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है।
विज्ञापन

विज की नाराजगी का यह है कारण
मंत्री विज ने कहा कि मैंने सातवीं बार चुनाव जीतने के एक सप्ताह के भीतर भीतर सार्वजनिक मंच से, (जिन लोगों ने मुझे चुनाव में हरने की भूमिका अदा की थी, चाहे वह अधिकारी थे, कर्मचारी थे या कुछ छुटभैया नेता थे), उनकी बात कही थी, इसके बाद मैंने विभिन्न अधिकारियों को लिखकर भी दिया है लेकिन 100 दिन बीत गए, ना मुझसे पूछा गया और ना ही उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

मैं सबसे सीनियर नेता हूं- विज
विज ने कहा कि पहले तो मुझे शक था कि किसी बड़े नेता के आशीर्वाद से मुझे हराने का यहां पर प्रयास किया गया और यहां तक भी हुआ कि मुझे मरवाने का प्रयास किया गया, लेकिन अब उन पर कार्रवाई न करने से मुझे विश्वास हो गया। क्योंकि मैं सबसे सीनियर नेता हूं और मैं कह रहा हूं कि मुझे हराने के खिलाफ कार्रवाई की गई है तो उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए थी यदि कार्रवाई नहीं करो तो कम से कम तबादला तो किया जाना ही चाहिए था और पार्टी से तो निकल ही जाना चाहिए था। परंतु 100 दिन तक कुछ भी नहीं किया गया और अब करें ना करें मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर
हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से सात आईएएस और एक आईआरएस अधिकारी के नियुक्ति व ट्रांसफर के आदेश जारी किए हैं। मौलिक शिक्षा विभाग के महानिदेशक व स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव रिपुदमन सिंह ढिल्लों को आदित्य दहिया के स्थान पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, हरियाणा का मिशन निदेशक और स्वास्थ्य विभाग का सचिव लगाया गया है। सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विभाग के विशेष सचिव व निदेशक अजय सिंह तोमर को पार्थ गुप्ता के स्थान पर अम्बाला का उपायुक्त लगाया गया है।
 
यमुनानगर के उपायुक्त मनोज कुमार-1 को आईआरएस अधिकारी विवेक अग्रवाल के स्थान पर हरियाणा कौशल विकास मिशन का मिशन निदेशक, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग का निदेशक तथा विशेष सचिव लगाया गया है। अंबाला के उपायुक्त पार्थ गुप्ता को मनोज कुमार-1 के स्थान पर यमुनानगर का उपायुक्त लगाया गया है। सामाजिक न्याय अधिकारिता अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण एवं अंत्योदय (सेवा) विभाग के निदेशक तथा विशेष सचिव प्रशांत पंवार को मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के मिशन निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। कॉन्फेड के प्रबंध निदेशक राहुल नरवाल को अजय सिंह तोमर के स्थान पर सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विभाग का निदेशक और विशेष सचिव तथा कॉन्फेड का प्रबंध निदेशक लगाया गया है। 

इसके अलावा हरियाणा कौशल विकास मिशन के मिशन निदेशक, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के महानिदेशक तथा सचिव विवेक अग्रवाल को रिपुदमन सिंह ढिल्लों के स्थान पर मौलिक शिक्षा विभाग का महानिदेशक तथा स्कूल शिक्षा विभाग का सचिव लगाया गया है।
 महेंद्रगढ़ के अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी आनंद कुमार शर्मा को महेंद्रगढ़ के डिस्ट्रिक्ट म्युनिसिपल कमिश्नर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed