Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Claims and objections process begins under the Rural Ownership Scheme, Chief Minister launches portal

Chandigarh-Haryana News: ग्रामीण स्वामित्व योजना में दावे-आपत्तियां शुरू, मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया पोर्टल

विज्ञापन
लाल डोरे से संबंधित संपत्ति मालिकों को 90 दिनों में देने में होंगे दावे-आपत्तियां
विज्ञापन

कोई विवाद न होने पर 90 दिनों के बाद स्वामित्व अधिकार पत्र दे दिए जाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में लाल डोरे से संबंधित जमीनों के स्वामित्व अधिकार पत्र देने के लिए पोर्टल शुरू हो गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को पोर्टल लाॅन्च किया। अब 90 दिनों के अंदर संबंधित लोग घर बैठे ही दावे-आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। यदि संपत्ति पर कोई विवाद नहीं है तो 90 दिनों के बाद संपत्ति के असली मालिकों के स्वामित्व कार्ड स्वचालित रूप से जनरेट हो जाएंगे।
हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रों में 25 लाख संपत्तियां लाल डोरा में आती हैं। पहले इनके मालिकों के पास स्वामित्व रिकॉर्ड नहीं था जिससे खरीद-बिक्री में दिक्कतें आती थीं। सरकार ने 2018-2019 में स्वामित्व योजना शुरू की थी। केंद्र सरकार ने इससे प्रभावित होकर इसे पूरे देश में लागू किया। सरकार ने ड्रोन सर्वे और गांवों में टीमों के माध्यम से मालिकाना हक तय किया। इसके लिए नया कानून भी बनाया गया। पोर्टल पर नागरिक अपनी संपत्ति का डिजिटल मानचित्र भी देख सकेंगे।
विज्ञापन



पोर्टल पर इन शिकायतों को दर्ज कराया जा सकेगा
हरियाणा राजस्व विभाग की वेबसाइट के माध्यम से कोई भी व्यक्ति घर बैठे अपने जिला और गांव का नाम डालकर अपनी संपत्ति का रिकॉर्ड देख सकता है। मोबाइल नंबर से लॉगइन करके यह सुविधा मिलेगी। मकान या प्लॉट के क्षेत्रफल में गलती, नाम, संपत्ति की किस्म में त्रुटि या एक ही संपत्ति की दो संपत्ति पहचान संख्या होने पर शिकायत की जा सकती है। मालिक का नाम गलत दर्ज होने या छूट जाने पर भी शिकायत दर्ज करानी होगी। इसके साथ ही ड्रोन इमेजरी की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है जिससे लोग अपनी संपत्ति की स्थिति और सीमाओं को बेहतर तरीके से समझ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed