फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Claiming threat to his life, Abhay moves High Court seeking Z or Z security, Court News, Haryana News

Chandigarh-Haryana News: जान का खतरा बताकर अभय पहुंचे हाईकोर्ट, मांगी जेड प्लस या जेड सुरक्षा

विज्ञापन
-हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दाखिल की गई है याचिका, आज होगी सुनवाई
विज्ञापन

-सत्ताधारी दल से जुडे सामाजिक तत्वों पर लगाए गए हैं याचिका में आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पूर्व विधायक और इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने अपने और परिवार के लिए अतिरिक्त सुरक्षा को लेकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का की शरण ली है। उन्हें पिछले कुछ समय से लगातार अज्ञात व्यक्तियों, विदेशी नंबरों और अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टरों से धमकियां मिल रही हैं। चौटाला ने केंद्रीय सुरक्षा बल द्वारा सुरक्षा मुहैया कराने की भी मांग की है। याचिका में सत्ताधारी दल से जुड़े असमाजिक तत्वों पर गंभीर आराेप लगाए गए हैं।

याचिका में दर्ज घटनाक्रम के अनुसार 15 जून 2023 से लेकर 15 जुलाई 2025 तक कई बार धमकियां मिलने का दावा किया गया है। चौटाला ने हाईकोर्ट को बताया है कि फोन और व्हाट्सऐप संदेश आए। कॉल करने वालों ने कहा, यह आखिरी चेतावनी है और उनके परिवार को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई। साथ ही याचिका में यह भी आरोप है कि लगातार आवेदन और शिकायतें भेजे जाने के बावजूद राज्य सरकार ने पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई। दायर याचिका में नफे सिंह राठी की हत्या का भी उल्लेख किया गया है और दावा किया गया है कि मामले में अंतरराष्ट्रीय गिरोहों और राजनैतिक विरोधियों की भूमिका की आशंका है। अभय की ओर से दाखिल याचिका में कोर्ट से मांग की गई है कि उन्हें 24 घंटे केंद्रीय एजेंसी द्वारा जेड प्लस या जेड सुरक्षा श्रेणी की सुरक्षा दी जाए, सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी केंद्र एजेंसी करे और धमकियों की जांच भी केंद्रीय स्तर पर हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed