फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Chief Minister Saini paid homage to Swami Kalyandev Maharaj.

Chandigarh-Haryana News: मुख्यमंत्री सैनी ने स्वामी कल्याणदेव महाराज को किया नमन

विज्ञापन
Chief Minister Saini paid homage to Swami Kalyandev Maharaj.
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर स्थित शुकदेव आश्रम में स्वा - फोटो : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर स्थित शुकदेव आश्रम में स्वामी कल्याणदेव महाराज की 21वीं पुण्यतिथि पर उनकी समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। स्रोत : डीपीआरओ
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर स्थित शुकदेव आश्रम में स्वामी कल्याणदेव महाराज की 21वीं पुण्यतिथि पर उनकी समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने स्वामी कल्याण देव महाराज की प्रतिमा का भी अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने शुकदेव तीर्थ पर उड़िया की पुस्तक का विमोचन करते हुए कहा कि स्वामी कल्याण देव ने अपने 129 सालों के लम्बे जीवनकाल में ज्ञान, शिक्षा और समाज सेवा को अपना धर्म बनाया।
विज्ञापन

समाज की अतुलनीय एवं विशिष्ट सेवाओं के लिए भारत सरकार ने स्वामी कल्याणदेव जी महाराज को वर्ष 1982 में पद्मश्री और वर्ष 2000 में पद्म भूषण से सम्मानित किया था। मुख्यमंत्री ने शुकदेव तीर्थ पर हरियाणा भवन बनाने के लिए 11 लाख रुपये दान देने की घोषणा की। इस अवसर पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, शुकदेव आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एमएल रंगा, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, सहित आश्रम के ट्रस्ट के पदाधिकारी, विधायक मिथिलेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed