फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Chief Minister said Pal Gadaria community should give top priority to childrens education

पाल गडरिया समाज बच्चों की शिक्षा को दे सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

विज्ञापन
Chief Minister said Pal Gadaria community should give top priority to childrens education
चंडीगढ़ में अहिल्याबाई के 300वें जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करते हुए मुख्यमंत्री - फोटो : चंडीगढ़ में अहिल्याबाई के 300वें जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। स्रोत डीआइपीआरओ
कुरुक्षेत्र में 31 मई को अहिल्याबाई के जन्मोत्सव पर आयोजित होगा समारोह
विज्ञापन


चंडीगढ़। प्रदेश के पाल गडरिया समाज के लोगों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिक्षा ग्रहण का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस समाज के लोग होलकर वंश के प्रतिनिधि हैं, जिनका मध्य प्रदेश के इंदौर में बहुत लंबे समय तक शासन रहा है। इसी समाज ने मल्हारराव होलकर जैसे योद्धा और मातेश्वरी अहिल्या बाई जैसी वीरांगनाएं दी हैं। इसलिए पाल गडरिया समाज बच्चों की शिक्षा को ही सर्वोच्च प्राथमिकता दे।

चंडीगढ़ में अहिल्याबाई के 300वें जन्मोत्सव पर आयोजित जनजागरण अभियान की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा ही वह शस्त्र है, जो हर बंधन को तोड़ सकता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि वीरवार से शुरू हुआ जनजागरण अभियान 31 मई तक चलाया जाएगा। साथ ही 31 मई को कुरुक्षेत्र में बड़े समारोह का आयोजन होगा।
विज्ञापन

सरकारी सेवाओं में सीधी भर्ती के दाैरान अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित 20 प्रतिशत कोटे में से आधा अर्थात 10 प्रतिशत कोटा वंचित अनुसूचित जातियों के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किया गया है। इसके अलावा उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की वंचित अनुसूचित जातियों के लिए योजनाओं की जानकारी दी। वहीं, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने अहिल्याबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती एवं विवेक कालिया, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री सतीश पाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed