{"_id":"68d306c416dab0857c0b82b8","slug":"chief-minister-nayab-singh-saini-has-given-instructions-to-prepare-the-dpr-of-the-sikh-museum-and-sant-shiromani-guru-ravidas-museum-to-be-built-in-kurukshetra-soon-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-826777-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: हरियाणा ओलंपिक खेलों में इस बार कराटे भी होगा शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: हरियाणा ओलंपिक खेलों में इस बार कराटे भी होगा शामिल
विज्ञापन
फोटो -
- खरखाैदा के विधायक पवन बने हरियाणा स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष जसविंदर सिंह मीनू बेनीवाल ने कहा कि कराटे केवल एक खेल नहीं बल्कि आत्मरक्षा का माध्यम है। इस बार नवंबर में होने वाले हरियाणा ओलंपिक खेलों में कराटे भी शामिल होेगा। ओलंपिक एसोसिएशन के बैनर तले मंगलवार को पंचकूला में हुए हरियाणा स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के चुनाव में खरखौदा के विधायक पवन खरखौदा को अध्यक्ष बनाया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों का ऐलान करते हुए बेनीवाल ने कहा कि पहले कराटे एसोसिएशन का विवाद चलने के कारण इसे हरियाणा ओलंपिक खेलों में शामिल नहीं किया गया था। अब की बार पुराने विवादों को खत्म करके हरियाणा ओलंपिक खेलों में कराटे को शामिल किया जाएगा। प्रदेश में इस खेल को प्रमोट करने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कराटे एसोसिएशन के पदाधिकारियों से कहा कि स्कूलों व कॉलेजों में पढ़ने वाली लड़कियों में इस खेल को प्रचारित करते हुए उन्हें इसके साथ जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।
मीनू बेनीवाल ने बताया कि गुरुग्राम के जस कालरा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पंचकूला के डॉ. नरेश मग्गू, झज्जर के आशीष राठी, जींद के सूर्य देव व कुरुक्षेत्र की अंजली को प्रदेश उपाध्यक्ष, कैथल के अनूप सिंह को महासचिव, सोनीपत के अनिल भारद्वाज, पानीपत के जयदेव नौलथा व हिसार की कमलेश नेहरा को संयुक्त सचिव, चरखी-दादरी के मोहित को कोषाध्यक्ष, फरीदाबाद के नरवीर मलिक, हिसार के विवेक, गुरुग्राम के ललित बेदी तथा पानीपत के अंकित जागलान को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।