फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   change regarding Parivar Pehchan Patra in Haryana SMS on addition of new member or ID

हरियाणा में परिवार पहचान पत्र को लेकर बड़ा बदलाव: नया सदस्य जुड़ने और आईडी बनने पर आएगा एसएमएस

Thu, 15 Oct 2026 12:54 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Thu, 15 Oct 2026 12:54 PM IST
सार

पीपीपी में दर्ज विवरण परिवारों के लिए महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में नया सदस्य जुड़ने पर एसएमएस मिलने से परिवार को रिकॉर्ड में हुए बदलाव की जानकारी समय पर मिल सकेगी। इसी तरह, एनरोलमेंट आईडी और फैमिली आईडी बनने की सूचना मिलने से नागरिकों को संबंधित प्रक्रिया पूरी होने की पुष्टि भी होगी।

विज्ञापन
change regarding Parivar Pehchan Patra in Haryana SMS on addition of new member or ID
SMS Alert System - फोटो : freepik

विस्तार

परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में नया सदस्य जुड़ने या आईडी बनने की जानकारी के लिए अब नागरिकों को अनिश्चितता में नहीं रहना पड़ेगा। हरियाणा में पीपीपी से जुड़ी तीन महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं पर एसएमएस अलर्ट की व्यवस्था शुरू की गई है। इसके तहत एनरोलमेंट आईडी बनने, फैमिली आईडी तैयार होने और परिवार में नया सदस्य जोड़े जाने पर पंजीकृत मोबाइल नंबर पर सूचना भेजी जाएगी।
विज्ञापन


हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण के पीपीपी स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाना और नागरिकों को उनके पारिवारिक रिकॉर्ड से जुड़े बदलावों की जानकारी देना है।
विज्ञापन


रिकॉर्ड में बदलाव की जानकारी सीधे मिलेगी
पीपीपी में दर्ज विवरण परिवारों के लिए महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में नया सदस्य जुड़ने पर एसएमएस मिलने से परिवार को रिकॉर्ड में हुए बदलाव की जानकारी समय पर मिल सकेगी। इसी तरह, एनरोलमेंट आईडी और फैमिली आईडी बनने की सूचना मिलने से नागरिकों को संबंधित प्रक्रिया पूरी होने की पुष्टि भी होगी। यह व्यवस्था रिकॉर्ड से जुड़ी अनभिज्ञता और अनावश्यक असमंजस कम करने में मददगार हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. खोला ने नागरिकों से अपील की कि वे पीपीपी में पंजीकृत मोबाइल नंबर सही और सक्रिय रखें, ताकि उन्हें जरूरी सूचनाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed