{"_id":"68123aff896a4fe2a8038941","slug":"cet-exam-may-be-held-at-the-end-of-may-candidates-will-have-to-register-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-697405-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: मई के आखिर में हो सकती है सीईटी की परीक्षा, अभ्यर्थियों को कराना होगा पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: मई के आखिर में हो सकती है सीईटी की परीक्षा, अभ्यर्थियों को कराना होगा पंजीकरण
विज्ञापन
परीक्षा के लिए पोर्टल किया जा रहा तैयार, शुल्क भी कराना होगा जमा
चंडीगढ़। प्रदेश में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) का आयोजन मई के आखिरी सप्ताह में कराने की तैयारी हो रही है। परीक्षा के आयोजन के लिए पोर्टल तैयार किया जा रहा है, जिससे अभ्यर्थी पंजीकरण करा सकें। परीक्षा में शामिल होने के लिए समय रहते हुए पंजीकरण के साथ ही शुल्क जमा कराना होगा।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बुधवार को जानकारी देते हुए कहा कि ग्रुप सी और ग्रुप डी पदों के लिए आयोजित होने वाली इस परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। परीक्षा निष्पक्षता और पारदर्शिता से कराई जाएगी। परीक्षा के लिए इस बार पंजीकरण की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी। इसलिए अभ्यर्थियों से समय रहते अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र आदि आवश्यक दस्तावेज तैयार करने को कहा गया है।