{"_id":"688228e012f59817bd04f1b0","slug":"cet-all-private-and-government-schools-will-remain-closed-on-26-july-haryana-news-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-771780-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: सीईटी परीक्षा के मद्देनजर 26 जुलाई को सभी निजी-सरकारी स्कूल बंद रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: सीईटी परीक्षा के मद्देनजर 26 जुलाई को सभी निजी-सरकारी स्कूल बंद रहेंगे
विज्ञापन
चंडीगढ़। कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) को लेकर 26 जुलाई को प्रदेश के सभी निजी व सरकारी स्कूल बंद रहेंगे जबकि 27 जुलाई को रविवार है। यह आदेश माध्यमिक शिक्षा निदेशक की तरफ से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी किए गए हैं।
दरअसल, अभी तक स्कूल संचालकों में 26 जुलाई की छुट्टी को लेकर असमंजस की स्थिति थी। अभी तक यह माना जा रहा था कि जिन स्कूलों में परीक्षा केंद्र नहीं हैं, उनकी छुट्टी के निर्देश नहीं हैं। इसको देखते हुए शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि 26 जुलाई को सभी निजी और सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। यह आदेश तकनीकी शिक्षा विभाग पर भी लागू होंगे। ब्यूरो