फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   CBSE 12th: Rewari and Mahendragarh districts top

सीबीएसई 12वीं : रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ जिला अव्वल

विज्ञापन
नई दिल्ली/चंडीगढ़। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 12वीं के परिणामों में बेटियां अव्वल रही हैं। मंगलवार को जारी परिणामों में हरियाणा के 91.04 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। लड़कियों का पास प्रतिशत 94.34 फीसदी रहा जाे लड़कों के 88.51 के मुकाबले 5.83 फीसदी ज्यादा है। पिछले साल ओवरऑल परिणाम 89.94 फीसदी परिणाम रहा था। परिणामों में रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ जिला अव्वल आए हैं। दोनों जिलों में सबसे ज्यादा 95 फीसदी से अधिक छात्र पास हुए।
विज्ञापन

बोर्ड के अनुसार, राज्य में 12वीं के 1843 स्कूल हैं और 490 सेंटर बनाए गए थे। परीक्षा में कुल 1,42,929 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इनमें 80,965 लड़के और 61,964 लड़कियां शामिल हैं। इनमें से 1,42,283 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे। इनमें से कुल 129532 विद्यार्थी पास हुए, जिनमें से लड़कों की संख्या 71,249 और लड़कियों की संख्या 58,283 थी। पिछले साल लड़कों का पास प्रतिशत 87.16 फीसदी था, जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 93.69 फीसदी रहा था।
विज्ञापन



बारहवीं रेवाड़ी अव्वल, नूंह सबसे पीछे

जिला 12वीं
रेवाड़ी 95.96
महेंद्रगढ़ 95.31
गुरुग्राम 93.60
पंचकूला 92.53
फरीदाबाद 91.90
पानीपत 91.87
सोनीपत 91.79
करनाल 91.65
झज्जर 91.25
भिवानी 90.22
जींद 89.98
रोहतक 89.75
कैथल 89.57
हिसार 89.30
अंबाला 89
यमुनानगर 88.96
सिरसा 88.84
कुरुक्षेत्र 88.73
फतेहाबाद 86.91
पलवल 86.14
नूंह 77.41
चरखी दादरी 76.22
-------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रीजन में आठवें स्थान पर रहा पंचकूला, देशभर में 91.64 बेटियां पास
पंचकूला रीजन देशभर में आठवें स्थान पर रहा है। इस रीजन में हरियाणा व हिमाचल प्रदेश दो राज्य आते हैं। हिमाचल के बच्चों का पास प्रतिशत 92.76 रहा। सीबीएसई के रीजनल डायरेक्टर शेखर चंद्रा ने बताया कि हिमाचल के कुल 11,385 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा दी। इसमें 10,561 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की। वहीं, देशभर में लड़कियों का कुल पास प्रतिशत 91.64 व लड़कों का 85.70 रहा। त्रिवेंद्रम रीजन में सबसे अधिक लड़कियों का पास प्रतिशत 99.56 व लड़कों का 99.06 फीसदी रहा। 12वीं में दिल्ली ईस्ट रीजन की बात की जाए तो यहां लड़कों का पास प्रतिशत 93.58 व लड़कियों का 96.51 फीसदी रहा। दिल्ली वेस्ट में लड़कियों का पास प्रतिशत 96.95 व लड़कों का 93.86 रहा। बंगलूरू में लड़कों ने लड़कियों को टक्कर दी यहां पास प्रतिशत का अंतर 1.76 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed