फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   CBSE 10th: Srishti of Panchkula tops the country by scoring 500 out of 500 marks, Haryana's result improves

सीबीएसई 10वीं : पंचकूला की सृष्टि 500 में से 500 अंक लेकर देश में अव्वल, हरियाणा का सुधरा परिणाम

विज्ञापन
सीबीएसई दसवीं में हरियाणा का सुधरा परिणाम
विज्ञापन

हरियाणा में दसवीं का परिणाम 92.32 फीसदी दर्ज किया गया
92.32 प्रतिशत हुए पास
पिछले साल : 91.65
लड़के : 90.49 लड़कियां : 94.97


चंडीगढ़। सीबीएसई 10वीं के परिणामों में हरियाणा के कुल 92.32 फीसदी विद्यार्थी पास हुए, जो पिछले साल के मुकाबले 0.67 फीसदी हैं। पिछली बार 91.65 फीसदी बच्चे पास हुए थे। इस बार लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कियों का परीक्षा परिणाम 94.97 फीसदी रहा है, जबकि लड़कों का 90.49 फीसदी रहा है। हरियाणा में कुल 2115 स्कूल हैं। परीक्षा के लिए प्रदेश में 490 सेंटर बनाए गए थे।
हरियाणा से दसवीं में कुल 1,74,230 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, इनमें 1,02,884 लड़के और 71,346 लड़कियां शामिल थीं। कुल 1,73,472 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे। इनमें कुल 1,60,158 विद्यार्थी पास हुए। कुल पास विद्यार्थियों में 92,615 लड़कें और 67,543 लड़कियां शामिल हैं। पिछली बार की अपेक्षा इस बार लड़के और लड़कियां ज्यादा पास हुई हैं। साल 2024 में लड़कों का परीक्षा परिणाम 89.60 फीसदी और लड़कियों का 94.60 फीसदी दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


पंचकूला रीजन दसवें स्थान पर...सभी 17 रीजन में लड़कियां अव्वल
पंचकूला रीजन 92.71 फीसदी के साथ देशभर में दसवें स्थान पर रहा। इस दौरान हिमाचल का रिजल्ट हरियाणा से बेहतर रहा। हिमाचल के कुल 17,177 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें 16,706 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की। इसमें लड़कों का रिजल्ट 96.58 फीसदी और लड़कियों का 98.09 फीसदी रहा। हिमाचल का कुल रिजल्ट 97.26 फीसदी रहा है। देशभर में बनाए गए सभी 17 रीजन में लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा। अजमेर में लड़कियों का पास प्रतिशत 96.44 व लड़कों का 94.72 फीसदी रहा। विजयवाड़ा में लड़कियों का पास प्रतिशत 99.86 व लड़कों का 99.74 फीसदी रहा। त्रिवेंद्रम में लड़कियां 99.84 फीसदी के साथ लड़कों से आगे रहीं। यहां लड़कों का पास प्रतिशत 99.74 रहा। 10वीं में नोएडा रीजन में लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों के मुकाबले में पांच फीसदी ज्यादा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed