फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   BJP government is ignoring public problems: Abhay

भाजपा सरकार जन समस्याओं की अनदेखी कर रही : अभय

विज्ञापन
- फोटो
विज्ञापन




- महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर साधा निशाना


चंडीगढ़। इनेलो प्रमुख अभय सिंह चौटाला ने भाजपा सरकार पर जनता की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि सरकार को लोगों को राहत देने वाली नीतियां बनानी चाहिए। इसके स्थान पर पेट्रोलियम पदार्थों और रसोई गैस के दाम बढ़ाकर लोगों पर महंगाई का बोझ बढ़ाया जा रहा है।

चौटाला ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई और कानून व्यवस्था जैसी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। सरकार इन मुद्दों के समाधान पर ध्यान देने के बजाय अन्य मामलों में व्यस्त है। युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है। राज्य के कई क्षेत्रों में लोगों को पेयजल व बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार पर भर्ती प्रक्रियाओं, पेपर लीक मामलों और भ्रष्टाचार से जुड़े मुद्दों को लेकर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन


अभय चौटाला ने दावा किया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ा है और जनता सरकार की नीतियों से असंतुष्ट है। भाजपा सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर पाई है। चौटाला ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में जनता अपने वोट के माध्यम से इसका जवाब देगी। कहा कि इनेलो लगातार किसानों, युवाओं और आम लोगों के मुद्दों को उठाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed