'मेरी मौत के ये पांच जिम्मेदार': पत्नी को इंसाफ न दिला पाने पर जवान ने दी जान, खुदकुशी से पहले बयां की आपबीती
मृतक सोनू के पिता सुरेश ने पुलिस को बताया कि पत्नी से छेड़छाड़ से वह काफी परेशान था और इस बात पर उसकी हवलदार सतीश से लड़ाई भी हुई। उसने उच्चाधिकारियों से आरोपी की शिकायत भी की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के बठिंडा जिले के गांव भिसीआणा में स्थित एयरफोर्स स्टेशन की चीफ वर्कर्स इंजीनियर में तैनात सेना के नायक सोनू यादव ने मंगलवार रात जहर निगलकर खुदकुशी कर ली। जवान ने खुदकुशी करने से पहले एक वीडियो बनाकर एयरफोर्स में तैनात पांच कर्मियों के नाम लिए और उन्हें अपनी मौत का जिम्मेदार बताया।
मामला पत्नी से छेड़छाड़ का है। सोनू यादव की पत्नी को उनके पड़ोस में रहने वाले हवलदार सतीश ने आपत्तिजनक इशारे किए। इसकी शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से करने पर सोनू को इंसाफ देने के बजाय उसी पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। क्वार्टर खाली करवाने की भी धमकी दी गई। इसी बात से परेशान होकर सोनू ने बीती 20 मई को रेलवे लाइन बादल रोड के पास जहर खा लिया।
सोनू के पिता सुरेश कुमार की शिकायत पर थाना जीआरपी ने एयरफोर्स स्टेशन के चीफ वर्कर्स इंजीनियर में तैनात मुख्य अधिकारी एसके पांडे, सहायक विकास गांधी, सहायक तेज राम मीना, हवलदार राजीव और हवलदार सतीश के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी है।
वरिष्ठ अधिकारियों ने दिया आरोपी का साथ
मृतक सोनू के पिता सुरेश ने पुलिस को बताया कि पत्नी से छेड़छाड़ से वह काफी परेशान था और इस बात पर उसकी हवलदार सतीश से लड़ाई भी हुई। उसने उच्चाधिकारियों से आरोपी की शिकायत भी की। चीफ वर्कर्स इंजीनियर के प्रमुख अधिकारी एस के पांडे, सहायक विकास गांधी, सहायक तेज राम मीना, हवलदार राजीव ने आरोपी पर कार्रवाई करने के बजाय सोनू को ही परेशान करना शुरू कर दिया।
शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाया। ऐसा न करने पर क्वार्टर खाली करवाने की बात भी कही। इससे परेशान होकर ही उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। सोनू के पिता ने अपने बेटे और बहू के लिए इंसाफ की मांग की है।
संबंधित वीडियो-
यह भी पढ़ें- Jyoti Malhotra Case: आरोपी के पिता बोले- मेरे साथ धोखा हुआ है...; वकील करने के लिए मेरे पास पैसे नहीं