फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Bar code tag will be installed on crop seed bags in Haryana

Haryana: नकली बीज पर रोक... सरकार ने शुरू की नई व्यवस्था, फसलों के बीज थैलों पर बार कोड टैग से क्या होगा?

Tue, 13 May 2025 07:18 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 13 May 2025 07:18 PM IST
सार

हरियाणा सरकार ने नकली बीज की खरीद-फरोख्त पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए जरूरी कदम उठाया है। ऐसे में अब प्रदेश में बिकने वाले बीज के थैलों पर बार कोड टैग लगाया जाएगा। 

विज्ञापन
Bar code tag will be installed on crop seed bags in Haryana
फसलों का बीज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में नकली बीज पर पूरी तरह से रोक लगाने की दिशा में सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। यह फैसला प्रदेश के किसानों व बागवानों के हित में भी है। प्रदेश में बिकने वाले बीज के थैलों पर बार कोड टैग लगेगा। इस संबंध में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि अब फसलों के बीज के थैलों पर बार कोड टैग लगाया जाएगा। इस बार कोड को स्कैन करके बीज के निर्माता से लेकर वजन, किस्म (प्रजाति) आदि के बारे में पूरी जानकारी मिल सकेगी। सरकार का यह महत्वपूर्ण कदम है और इससे नकली बीज पर अंकुश लगाने में मदद मिल सकेगी।

विज्ञापन


मंत्री राणा ने बताया कि मंगलवार को विभाग की हाई पावर परचेज कमेटी में इस बार कोड टैग की खरीद के लिए एक कंपनी को टेंडर देने की स्वीकृति दी गई है। कमेटी में उनके अलावा शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजा शेखर वुंडरू, निदेशक राजनारायण कौशिक, हरियाणा राज्य बीज प्रमाणीकरण एजेंसी के निदेशक डॉ. कुलदीप डबास भी उपस्थित थे।
विज्ञापन


कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने बताया कि हरियाणा राज्य बीज प्रमाणीकरण एजेंसी की तरफ से पंजीकृत बीज उत्पादकों को उनके प्रमाणित बीज के आगे बेचने के लिए अपनी सेवाएं प्रदान की जाती हैं। यह बीज भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत उत्पादित किया जाता है। पूरी प्रक्रिया से गुजरने के बाद उत्पादित बीज को बिक्री के लिए पैक किया जाता है। इस बीज को पैक करते समय उक्त एजेंसी द्वारा जारी एक टैग को बैग पर सिलना होता है। टैग पर बीज से संबंधित पूरी जानकारी दर्ज की जाती है। उन्होंने बताया कि अभी तक इन टैग को प्रिंट किया जा रहा है और जानकारी को मैन्युअल रूप से दर्ज किया जा रहा है और बीज बैग के साथ सिला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्याम सिंह राणा ने कहा कि हाल ही में भारत सरकार ने केंद्रीकृत साथी (बीज प्रमाणीकरण, पता लगाने की क्षमता और समग्र सूची) पोर्टल शुरू किया है, जिसमें बीज प्रमाणीकरण की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन स्वचालित किया गया है। हरियाणा सरकार ने इस दिशा में कदम उठाते हुए पारंपरिक टैग को ऑनलाइन बारकोड टैग से बदला जाना है जिसमें "साथी" पोर्टल के माध्यम से टैग पर पूरी जानकारी दर्ज की जाएगी। इस टैग पर दिए गए बारकोड में बैग में मौजूद बीज की पूरी जानकारी होगी। हरियाणा राज्य बीज प्रमाणीकरण एजेंसी की तरफ से बीज उत्पादकों को ये टैग उपलब्ध करवाए जाएंगे।


मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। नकली बीज बेचने पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने सख्त कानून भी बनाया है, जिसमें दोषी पाए जाने वाले बीज निर्माताओं और विक्रेताओं के खिलाफ जुर्माने और सजा का प्रावधान किया गया है। अब फसलों के बीज के थैलों पर बार कोड टैग लगाए जाने से नकली बीज पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed