फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Atul Maheshwari Scholarship, Thousands of students participated in Haryana, children showed enthusiasm in exam

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति: हरियाणा में हजारों परीक्षार्थियों ने लिया भाग, परीक्षा में बच्चों में दिखा उत्साह

Sun, 10 Nov 2024 03:36 PM IST
नवीन दलाल अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 10 Nov 2024 03:36 PM IST
सार

रोहतक यूनिट के अंतर्गत रेवाड़ी केंद्र पर 262 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 178 उपस्थित रहे, जो 67.93% उपस्थिति दर्शाता है। वहीं, रोहतक केंद्र पर 601 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 368 उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थिति दर 61.23% रही।

विज्ञापन
Atul Maheshwari Scholarship, Thousands of students participated in Haryana, children showed enthusiasm in exam
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा - फोटो : संवाद

विस्तार

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2024 का आयोजन रोहतक, कैथल, रेवाड़ी, अंबाला और करनाल के विभिन्न केंद्रों पर किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। रोहतक के नितानंद पब्लिक स्कूल और रेवाड़ी के सतीश पब्लिक स्कूल सहित अन्य केंद्रों पर सुबह से ही परीक्षार्थियों की भीड़ देखी गई। अभिभावक भी अपने बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए केंद्रों के बाहर डटे रहे। पिछले वर्ष भी रोहतक के दो छात्रों को इस प्रतिष्ठित छात्रवृत्ति का लाभ मिला था।

विज्ञापन

करनाल जिले में 9वीं से 12वीं कक्षा के कुल 1212 विद्यार्थियों में से 643 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे जबकि 569 अनुपस्थित रहे। कैथल जिले में कुल 586 विद्यार्थियों में से 387 विद्यार्थी उपस्थित रहे और 199 अनुपस्थित रहे। अंबाला जिले में कुल 266 विद्यार्थियों में से 615 विद्यार्थी उपस्थित रहे और 349 अनुपस्थित रहे। सभी जिलों में कुल 2413 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 1352 उपस्थित रहे और 1040 अनुपस्थित रहे। रोहतक यूनिट के अंतर्गत रेवाड़ी केंद्र पर 262 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 178 उपस्थित रहे, जो 67.93% उपस्थिति दर्शाता है। वहीं, रोहतक केंद्र पर 601 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 368 उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थिति दर 61.23% रही।

विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में बच्चों का यह उत्साह उन्हें बेहतर भविष्य की दिशा में प्रेरित कर रहा है। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर समुचित व्यवस्थाएँ की गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैथल में भविष्य संवारने के लिए के 385 छात्र-छात्राओं ने लिया परीक्षा में हिस्सा

अमर उजाला की ओर से रविवार को कमेटी चौक स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2024 का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए नौवीं से लेकर 12वीं तक के 686 छात्र-छात्राओं को प्रवेश पत्र जारी किए थे। इसमें से 385 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया। यह परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू हुई, जो दोपहर साढ़े 12 बजे समाप्त हुई।

विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में अपना भविष्य संवारने के लिए हिस्सा लिया। जो विद्यार्थी इस परीक्षा में मेरिट में शामिल रहेंगे तो उन्हें छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा और वे सफलता प्राप्त कर पाएंगे। अभ्यर्थी परीक्षा शुरू होने से करीब एक घंटे पहले ही स्कूल परिसर में पहुंचना शुरू हो गए थे। छात्रों को परीक्षा कक्ष तक पहुंचने में दिक्कत न हो, इसके लिए स्कूल परिसर में जगह-जगह कक्षा में बैठक व्यवस्था के पंफ्लेट चिपकाए गए थे। परीक्षा में सौ प्रश्न पूछे गए, जिसका जवाब छात्रों को पेन से ओएमआर शीट पर देना था। निगेटिव मार्किंग न होने से छात्रों को काफी राहत रही।

कक्षा नौवीं से 12वीं के इतने विद्यार्थी हुए शामिल
कक्षा                        हाजिर रहे विद्यार्थी
नौवीं                         97
10वीं                         90
11वीं                         131
12वीं                         67

गरीब छात्रों का भविष्य सुधारने के लिए अमर उजाला की अतुल महेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा एक सराहनीय पहल है। परीक्षा के आयोजन बेहतर ढंग से हो, इसके लिए स्टाफ को पहले ही जिम्मेदारी सौंप दी गई थी। -रविंद्र शर्मा, प्रधानाचार्य, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कैथल।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed