{"_id":"692ecf772252c982f603d1ee","slug":"attack-on-drug-smugglers-in-45-days-342-arrests-made-and-36-new-history-sheets-opened-crime-news-haryana-news-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-886425-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: 45 दिन में नशा तस्करों पर प्रहार, 342 गिरफ्तारियां व 36 नई हिस्ट्रीशीट खोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: 45 दिन में नशा तस्करों पर प्रहार, 342 गिरफ्तारियां व 36 नई हिस्ट्रीशीट खोली
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस की ओर से 15 अक्तूबर से सिरसा, फतेहाबाद और डबवाली में चलाए गए समन्वित, इंटेलिजेंस-आधारित और नेटवर्क-डिसरप्शन केंद्रित एंटी-ड्रग अभियान नशा तस्करी पर सख्त कार्रवाई की है। एक सितंबर से 15 अक्तूबर और 16 अक्तूबर से 30 नवंबर के अंदर दो अवधि में कार्रवाई की गई है। पुलिस ने 36 नई हिस्ट्रीशीट खोली है। पहले 45 दिनों में पहली अवधि के 257 के मुकाबले दूसरी अवधि में 342 गिरफ्तारियां हुईं। इस दौरान 160 सप्लायर चिह्नित और 86 गिरफ्तार किए गए जबकि पहले यह संख्या 91 और 68 थी। हेरोइन बरामदगी 1.215 किग्रा से बढ़कर 1.271 किग्रा और अफीम 11.97 किग्रा से बढ़कर 13.714 किग्रा हो गई। आर्थिक नकेल कसते हुए इस अवधि में संपत्ति कुर्की के 27 मामले शुरू किए गए जो पहले सिर्फ 15 थे। फार्मास्यूटिकल ड्रग्स की अवैध बिक्री पर भी सख्त कदम उठाते हुए तीनों जिलों में 23 मेडिकल स्टोर सील किए गए जबकि पहले यह संख्या मात्र तीन थी। इसी तरह पुलिस की ओर से दूसरी अवधि की कार्रवाई में 1138 युवाओं को उपचार व पुनर्वास की राह पर लाया गया, जो पिछली अवधि से 375 अधिक है।